Move to Jagran APP

गंगा चेतावनी बिदु पार, बढ़ा खतरा

- नरौरा बांध से छोड़ा 2.7 लाख क्यूसेक पानी - चेतावनी बिदु से दो सेमी ऊपर पहुंचा जलस्तर जागर

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 06:42 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 06:42 PM (IST)
गंगा चेतावनी बिदु पार, बढ़ा खतरा
गंगा चेतावनी बिदु पार, बढ़ा खतरा

- नरौरा बांध से छोड़ा 2.7 लाख क्यूसेक पानी

loksabha election banner

- चेतावनी बिदु से दो सेमी ऊपर पहुंचा जलस्तर

जागरण संवाददाता, कन्नौज : नरौरा बांध से पानी छोड़े जाने से गंगा का जलस्तर चेतावनी बिदु पार कर गया है। नदी का जलस्तर चेतावनी बिदु से दो सेमी ऊपर पहुंच गया है। इससे खतरे की आशंका जताते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। राजस्व अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी तय कर निगरानी के निर्देश दिए हैं। वहीं, बढ़े जलस्तर से फसलों को नुकसान हुआ है।

जनपद बुलंदशहर के नरौरा बांध से 2.7 लाख क्यूसेक गंगा में पानी छोड़ा गया है। इसका असर शनिवार को जिले में दिखाई पड़ा। जलस्तर 124.990 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि गंगा का चेतावनी बिदु 124.970 मीटर है। जलस्तर चेतावनी बिदु से दो सेमी ऊपर रहा। इससे खतरे की आशंका रही, जबकि खतरे का निशान 125.980 मीटर है। रात में जलस्तर और बढ़ने की आशंका जताई गई। चेतावनी बिदु पार करने से कटरी किनारे धान, आलू, धनिया, बैगन समेत अन्य फसलें प्रभावित हुई हैं। वहीं, कृषि समेत अन्य ग्रामीणों के कार्य रुक गए हैं। गंगा से सटे कासिमपुर व बक्सीपुरवा समेत अन्य गांव में बाढ़ की आशंका रही। एसडीएम सदर गौरव शुक्ला व तहसीलदार रामशंकर ने निरीक्षण कर महादेवी घाट पर जलस्तर देखा और गांवों का भ्रमण किया। लेखपालों को पल-पल नजर रखने के निर्देश दिए। ग्रामीणों को भी रात में खासकर सतर्क रहने को कहा। एसडीएम ने शाम को तहसील सभागार में राहत एवं बचाव के लिए लेखपाल व कानूनगो के साथ जिम्मेदारी सौंपी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.