महिला से सामूहिक दुष्कर्म
जागरण संवाददाता, कन्नौज : दो माह पहले शौच गई महिला से दबंगों ने तमंचे की नोक पर सामूहिक
जागरण संवाददाता, कन्नौज : दो माह पहले शौच गई महिला से दबंगों ने तमंचे की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता उस समय पुलिस के पास गई पर सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर शनिवार को पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गदनपुर नरहा निवासी महिला ने बताया कि आठ नवंबर 2017 को वह पुत्री के साथ शाम को शौच के लिए खेतों पर गई थीं। उसी समय गदनपुर नरहा निवासी प्रमोद, छोटे व वीरेन्द्र ने दबोच लिया। डर की वजह से पुत्री शोर मचाते हुए घर की ओर भाग गई। तीनों आरोपियों ने उसे ले जाकर तमंचे की नोक पर उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। उधर, पुत्री पिता समेत गांव से विजय ¨सह, तेज ¨सह व कई ग्रामीणों को लेकर मौके पर पहुंची। इससे पहले आरोपी मौके से भाग निकले। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बाद में पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सीजेएम कोर्ट ने सदर कोतवाली पुलिस को तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए। प्रभारी निरीक्षक एके ¨सह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।