मनरेगा के तहत बनेगा वनभूमि पर तालाब
वन की भूमि पर तालाब बनाएगा मनरेगावन की भूमि पर तालाब बनाएगा मनरेगावन की भूमि पर तालाब बनाएगा मनरेगावन की भूमि पर तालाब बनाएगा मनरेगावन की भूमि पर तालाब बनाएगा मनरेगावन की भूमि पर तालाब बनाएगा मनरेगावन की भूमि पर तालाब बनाएगा मनरेगावन की भूमि पर तालाब बनाएगा मनरेगावन की भूमि पर तालाब बनाएगा मनरेगावन की भूमि पर तालाब बनाएगा मनरेगावन की भूमि पर तालाब बनाएगा मनरेगावन की भूमि पर तालाब बनाएगा मनरेगावन की भूमि पर तालाब बनाएगा मनरेगावन की भूमि पर तालाब बनाएगा मनरेगा
जागरण संवाददाता, कन्नौज : वन विभाग अब मनरेगा के तहत काम करेगा। श्रमिकों को रोजगार देने के लिए वन क्षेत्र में पर्यावरण व जलसंरक्षण के कार्य कराए जाएंगे। शुरुआत तालग्राम में वन क्षेत्र की भूमि पर तालाब बनाने से होगी। तालाब से ही सिंचाई विभाग पौधों और नर्सरी की सिंचाई करेगा।
तालग्राम का जलस्तर कम होने से यह ब्लॉक डार्क जोन में है। बारिश का पानी तालाब में इकट्ठा होगा तो जलस्तर को बढ़ावा मिलेगा। डीएम की स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा जुलाई माह में पौधारोपण भी कराया जाएगा। तालाब निर्माण में 10.60 लाख रुपये खर्च होंगे। श्रमिकों का भुगतान मनरेगा के तहत किया जाएगा। यह तालाब 60 मीटर लंबा व 100 मीटर चौड़ा होगा। मनरेगा श्रमिकों से वन क्षेत्र की जमीन पर तालाब बनवाए जाएंगे। इनसे पौधारोपण भी काराया जाएगा। इससे श्रमिकों को बराबर काम मिलेगा। डीएम की स्वीकृति मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।
-जेएल गुप्ता, डीएफओ।