Move to Jagran APP

1,355 किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी

जागरण संवाददाता, कन्नौज: छूटे किसानों के लिए कर्ज माफी का रास्ता साफ नहीं हो पा रहा है

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 05:56 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 05:56 PM (IST)
1,355 किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी
1,355 किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी

जागरण संवाददाता, कन्नौज: छूटे किसानों के लिए कर्ज माफी का रास्ता साफ नहीं हो पा रहा है। लाभ की बारी आई तो ऋण मोचन प्रक्रिया अधर में लटक गई। 1,355 किसानों के खाते गलत पाए गए हैं। इस कारण प्रक्रिया में पेंच फंस गया है। ऐसे में कर्ज माफी का लाभ मिलना समय पर मुश्किल होगा। गलत खाता संख्या होने के कारण रकम हस्तानांतरित नहीं की गई। अब किसानों को फिर से ऋण मोचन की सीढ़ी चढ़ना होगा। प्रक्रिया में शामिल किसानों को सही बैंक खाता संख्या देनी होगी। इसके बाद पोर्टल पर खाते फीड कर सत्यापन कराया जाएगा। 16,980 किसानों ने पोर्टल पर शिकायतें दर्ज कराई थीं। इनमें 6,029 किसानों का 43 करोड़ रुपये माफ हुआ था।

loksabha election banner

हेल्प डेस्क करेगी समाधान

किसानों को परेशानी से बचाने के लिए कृषि कार्यालय पर हेल्पडेस्क बनाई जाएगी। यहां किसान खाता संख्या समेत अन्य खामियां दुरुस्त कराएंगे। डबल खाते व कई बार दर्ज कराई गई शिकायतों की छटनी की जाएगी। सुधार के बाद पोर्टल पर दर्ज डाटा शासन को भेजा जाएगा। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद कर्ज माफी की रकम खातों में भेजी जाएगी।

51,283 किसानों को मिला लाभ

करीब 51,283 किसानों को कर्ज माफी का लाभ मिल चुका है। पहला चरण में 16,480 किसानों के 109 करोड़ रुपये माफ हुए थे। दूसरे चरण में 18,241 किसानों के 116 करोड़, तीसरे चरण में 16,134 किसानों के 106 करोड़, चौथे चरण में 66 किसानों का 46 लाख व पांचवे चरण में 362 किसानों के 2.51 करोड़ रुपये माफ हुए थे।

बैंक खाते गलत होने के कारण प्रक्रिया में दिक्कत आ रही है। दोबारा खाते फीड किए जाएंगे। इससे किसानों को समय पर लाभ मिलेगा।-राम मिलन ¨सह परिहार, जिला कृषि अधिकारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.