अपहरण में नाकाम, चलती कार से किशोरी को फेंका
संवाद सहयोगी छिबरामऊ दवा लेकर घर जा रही किशोरी को कार सवार युवक ने साथी के साथ
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: दवा लेकर घर जा रही किशोरी को कार सवार युवक ने साथी के साथ अपहरण करने का प्रयास किया। उसके चिल्लाने पर पुलिस के पीछा किया तो चलती कार से किशोरी को फेंक दिया। पिता की तहरीर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
कोतवाली छिबरामऊ के एक गांव निवासी ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री रविवार को गांव से उपनगर दवा लेने आई थी। दोपहर दो बजे करीब वापस गांव जा रही थी। पीपल वाली गली में फर्रुखाबाद चौराहे से पहले एक सफेद रंग की कार लेकर छिबरामऊ निवासी वसीम अपने एक साथी के साथ आया। कार धीमी कर पुत्री को बैठाकर जबरन ले जाने लगा। पुत्री को कार में बैठते समय गांव की ही एक युवती ने देखा। अपहरण की आशंका पर पुत्री ने शोर मचाया। इस पर फर्रुखाबाद चौराहे पर गश्त कर रही पुलिस ने वसीम की गाड़ी का पीछा किया। पुलिस को आता देख कर आरोपित ने कार भगा ली। गांव सरायदायमगंज के पास सड़क पर कार की रफ्तार कम कर आरोपित ने किशोरी को धक्का दे कर गिरा दिया और लेकर भाग गया। पीड़िता के पिता ने वसीम व उसके साथी के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि वसीम व उसके साथी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
--------------------
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अखिलेश ने कसा तंज
संवाद सूत्र, तालग्राम (कन्नौज): किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट के जरिए प्रदेश सरकार पर तंज कसा है।
तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बलनपुर निवासी विवेक व देवेंद्र पाल पर उनकी 15 वर्षीय पुत्री को 18 नवंबर को बहला कर घर से ले जाने की जानकारी दी थी। बताया जा कि यह लोग लखनऊ में रिश्तेदार आकाश के घर पर गए। वहां कमरे में पुत्री को रखा और तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पाक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज करने के दूसरे दिन पुलिस ने रिश्तेदार आकाश को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, विवेक व देवेंद्र पाल की तलाश की जा रही है। इसी मामले में अखिलेश ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्वीट में बलरामपुर में पत्रकार को जिंदा जलाने, कन्नौज से अगवा किशोरी से दुष्कर्म और आजमगढ़ में पूर्व प्रधान की हत्या का जिक्र किया है। तंज कसते हुए इन घटनाओं का जवाब भी लिखा है कि मुख्यमंत्री जी दूसरे राज्य के चुनाव में व्यस्त हैं, वो जब नाम बदलकर लौटेंगे तब..।