यूपिडा की गाड़ी नैनो से टकराई, पांच घायल
संवाद सूत्र तालग्राम यूपिडा की गाड़ी नैनो कार से टकरा गई। इससे दोनों गाड़ियों पर सवार प
संवाद सूत्र, तालग्राम : यूपिडा की गाड़ी नैनो कार से टकरा गई। इससे दोनों गाड़ियों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। तीन को गंभीर हालत में तिर्वा भर्ती कराया गया।
बुधवार रात को यूपिडा के कर्मी संतोष कुमार व शैलेंद्र ¨सह गाड़ी से आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गश्त कर रहे थे। वहीं नैनो कार से विजय ¨सह व संजय ¨सह दो अन्य लोगों के साथ जा रहे थे। एक्सप्रेस-वे पर ग्राम बेहटा के पास यूपिड़ा की कार नैनो से भिड़ गई। इससे विजय ¨सह, संजय ¨सह दो अन्य साथियों के साथ घायल हो गए। वहीं यूपिडा की गाड़ी में सवार शैलेंद्र ¨सह भी घायल हो गए। कर्मियों ने सभी को सीएचसी पहुंचाया। वहीं विजय ¨सह, संजय ¨सह व शैलेंद्र ¨सह को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेज दिया गया।
बाइक फिसलने से मां-बेटा घायल
छिबरामऊ : जिला मैनपुरी के ग्राम कुदरकोट निवासी सोनू गुप्ता पुत्र दयानंद गुप्ता गुरुवार को मां उर्मिला गुप्ता के साथ बाइक से फर्रुखाबाद के कमालगंज जा रहे थे। फर्रुखाबाद रोड पर जरारी चौकी के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे मां-बेटा घायल हो गए। दोनों को नगला दिलू स्थित 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया।