Move to Jagran APP

भाजपा में सभी को मिलते समान अवसर

संवाद सूत्र, सौरिख : भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जिसमें सभी को समान अवसर मिलते हैं। यहां पर चाय

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 May 2018 09:47 PM (IST)Updated: Mon, 21 May 2018 09:47 PM (IST)
भाजपा में सभी को मिलते समान अवसर
भाजपा में सभी को मिलते समान अवसर

संवाद सूत्र, सौरिख : भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जिसमें सभी को समान अवसर मिलते हैं। यहां पर चाय बेचने वाले प्रधानमंत्री बनते हैं तो मठ पर पूजा पाठ करने वाले मुख्यमंत्री। यही समानता बीजेपी की सबसे बड़ी पहचान है। वर्ष 2019 में भाजपा अपना परचम लहराएगी। इसके लिए कार्यकर्ता तैयारियां शुरू कर दें। सोमवार को यह बातें उत्तरी दिल्ली के नवनिर्वाचित महापौर आदेश गुप्ता ने सम्मान समारोह में लोगों के बीच कहीं।

loksabha election banner

कार्यक्रम में मौजूद भाजपा प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत का हवाला दिया है। यह बेहद अशोभनीय है। भाजपा सरकार में अपराध, आतंकवाद व जातिवाद का सफाया हुआ है। प्रधानमंत्री की इच्छा है कि सभी कार्य निष्पक्ष हों। उत्तर प्रदेश की सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सभी वर्गो के हित में योजनाएं चला रहे हैं। किसी को बेवजह परेशान नहीं किया जा रहा है। सरकार में गरीबों का विशेष ध्यान रखा गया है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का झंडा बुलंद होगा। कार्यक्रम को तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत व राज्यमंत्री अजय भारती ने भी संबोधित किया। आशा देवी बालिका महाविद्यालय के प्रबंधक दिनेश गुप्ता ने महापौर को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इससे पहले सभी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाया। इस दौरान रामू गुप्ता, राहुल गुप्ता, राजन सैनी, मुकेश गुप्ता, राघव दुबे ने भी पगड़ी पहना कर शाल ओढ़ाया। संवाद सूत्र, सिकंदरपुर के अनुसार महापौर आदेश गुप्ता का स्वागत ¨सटू, विवेक चतुर्वेदी, ददुआ शुक्ला, नीरज गुप्ता व सुनील गुप्ता ने कस्बे में किया। संवाद सहयोगी, छिबरामऊ के अनुसार महापौर आदेश गुप्ता अस्पताल रोड स्थित कृष्ण औतार गुप्ता की दुकान पर पहुंचे। वहां पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान विनोद दुबे, महेश चंद्र दुबे, अर्पित मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.