उन्नाव दुष्कर्म कांड को लेकर सपाइयों का प्रदर्शन
संवाद सहयोगी, तिर्वा : उन्नाव दुष्कर्म कांड व पीड़िता के पिता की हत्या को लेकर आरोपी भाजपा
संवाद सहयोगी, तिर्वा : उन्नाव दुष्कर्म कांड व पीड़िता के पिता की हत्या को लेकर आरोपी भाजपा विधायक के विरोध में सपाइयों में प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। कैंडल मार्च भी निकाला गया। शुक्रवार को कस्बे के गांधी चौक के पास पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब ¨सह यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। गांधी चौक के आसपास कैंडल जला नारेबाजी की। पूर्व ब्लाक प्रमुख ने कहा कि जनता को सुरक्षा का भरोसा देने वाले जनप्रतिनिधि की करतूत ने राजनीति के नाम पर धब्बा लगा दिया गया है। आरोपी विधायक की विधानसभा सदस्यता रद कर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव, अंशुल गुप्ता, ग्रीन गैंग अध्यक्ष अंगूरी दहाड़िया, मुनेश राठौर, अवनीश यादव, वसीम वारसी, घनश्याम यादव, सुमित गुप्ता, दिलशाद हुसैन, सनी यादव समेत अन्य रहे।