बेसहारा मवेशियों के लिए दाना जुटा रहे जिला उद्यान अधिकारी
संवाद सहयोगी छिबरामऊ अस्थाई गोशालाओं में रह रहे बेसहारा मवेशियों के लिए दाने का इंत
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: अस्थाई गोशालाओं में रह रहे बेसहारा मवेशियों के लिए दाने का इंतजाम करने जिला उद्यान अधिकारी निकल पड़े। उन्होंने निजी स्तर से प्रयास कर दाना एकत्रित किया। वहीं कोल्ड संचालकों को भी दाना दान करने के लिए प्रेरित किया।
विकासखंड छिबरामऊ के अंतर्गत कुल 13 गोशाला वर्तमान समय में संचालित हो रही हैं। इनमें तकरीबन 650 बेसहारा मवेशी है। जिला उद्यान अधिकारी मनोज कुमार चतुर्वेदी ने कुछ दिन पहले अस्थाई गोशालाओं का निरीक्षण किया था। यहां पर मवेशियों के लिए दाना व चारा आदि की स्थित देखी थी। इसके बाद उन्होंने इन गोशालाओं में मौजूद मवेशियों के लिए दाने का इंतजाम करने का निर्णय लिया। उन्होंने निजी संसाधनों से इसकी व्यवस्था की। गुरुवार को दाना लेकर विकास खंड कार्यालय पहुंचे। इसे गोशालाओं में पहुंचाने के लिए उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मोहन सिंह को सौंपा। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र में संचालित कोल्ड के संचालकों से भी बात की। गोशालाओं के मवेशियों के लिए दाना दान करने को कहा। कोल्ड संचालकों ने भी सहमति जताई। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि इस तरह से गोशालाओं में मौजूद गायों के लिए बेहतर इंतजाम हो जाएगा। कोल्ड संचालकों को दाना दान करते देख अन्य लोग भी प्रेरित होंगे। इससे गायों की व्यवस्था देख रहे केयरटेकर को बेहतर चारा देने में सहूलियत होगी। आगे भी इसके लिए प्रयास करते रहेंगे।
----
वृहद गो संरक्षण केंद्र के हस्तांतरण का प्रयास
नगला दिलू में गायों के लिए वृहद गो संरक्षण केंद्र का निर्माण कराया गया है। अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। गुरुवार को उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. मोहन सिंह ने जिला उद्यान अधिकारी व प्रभारी बीडीओ से मुलाकात की। गो संरक्षण केंद्र के शुरू हो जाने पर गायों के सुरक्षित हो जाने की बात कही। इस पर बीडीओ मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यदाई संस्था से बात कर जल्द ही इस को हस्तांतरण कराया जाएगा। निरीक्षण में कुछ कार्य अधूरे मिले थे। उन्हें जल्द पूरा कराने को कहा जाएगा। सचिव को तार लगवा कर तालाब खुदवाने के निर्देश भी दिए गए हैं।