विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिमागी बुखार से युवक की मौत

By JagranEdited By:
Published: Sat, 30 Dec 2017 03:00 AM (IST)

संवाद सूत्र, विशुनगढ़ : दिमागी बुखार से पीड़ित युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शव गां

दिमागी बुखार से युवक की मौत
दिमागी बुखार से युवक की मौत

संवाद सूत्र, विशुनगढ़ : दिमागी बुखार से पीड़ित युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शव गांव पहुंचने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

थाना क्षेत्र के ग्राम डेरा जोगी निवासी सनी (20) पुत्र राजेश नाथ करीब 15 दिन पहले बुखार से पीड़ित हो गए थे। स्थानीय डॉक्टरों के उपचार से ठीक न होने पर परिजन कानपुर ले गए। वहां चार दिन तक इलाज चला पर राहत नहीं मिली। इसके बाद उनको सैफई इटावा ले जाया गया। यहां दिमागी बुखार की रिपोर्ट पर मेडिकल कालेज में डॉक्टरों ने आइसीयू में भर्ती करवा दिया। 10 दिन तक इलाज किया गया लेकिन उसे कोई फायदा नहीं मिला। गुरुवार देर शाम उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। शुक्रवार सुबह से उनके घर के पास लोगों की भीड़ लग गई। सनी तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।