तारीख लेकर लौट रहे अधेड़ को गोली मारी, लूटपाट
संवाद सूत्र, तालग्राम (कन्नौज): बुधवार देर रात मुकदमे की तारीख कर वापस लौट रहे अधेड़ को ब
संवाद सूत्र, तालग्राम (कन्नौज): बुधवार देर रात मुकदमे की तारीख कर वापस लौट रहे अधेड़ को बाइक सवारों ने गोली मार कर लूटपाट की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहीं घायल ने पुत्र के साढू पर गोली मारने का आरोप लगाया है।
ग्राम चंदरपुर निवासी अजीत ¨सह (46) पुत्र भीखम ¨सह के पुत्र की शादी थाना इंदरगढ़ निवासी गुलाब ¨सह की पुत्री से हुई है। इस समय बेटे व बहू के बीच दहेज उत्पीड़न का मुकदमा चल रहा है। बुधवार को अजीत इसकी तारीख करने कन्नौज गए थे। बुधवार देर रात गांव के ही सुभाष ¨सह के साथ बाइक से वापस आ रहे थे। तालग्राम रोड के ग्राम सिलुआपुर मोड़ पर बाइक सवार दो युवकों ने उन पर फायर कर दिया। कंधे में गोली लगने से अजीत घायल होकर गिर पड़े। इस बीच हमलावरों ने उनकी अंगूठी निकाल ली और सुभाष को धमकी दी। इसके बाद दोनों फरार हो गए। फाय¨रग की आवाज सुनकर एकत्रित हुए लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष राजा दिनेश ¨सह मौके पर पहुंचे और घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष राजा दिनेश ¨सह ने बताया कि घायल के पुत्र का दहेज उत्पीड़न का मामला चल रहा है। लूट की बात गलत है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस घटना की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।