युवती की हत्या कर बोरी बांधकर फेंका शव
का बिक्री करते आढ़त पकड़ी गई। एसडीएम ने
- फर्रुखाबाद रोड पर रुद्रापुर गांव के पास मिला शव
- कंबल से ढका था शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: युवती की हत्या कर शव बोरी में बांधकर सड़क किनारे गड्ढे में फेंक दिया गया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
छिबरामऊ-फर्रुखाबाद मार्ग के बीच रुद्रापुर गांव में शुक्रवार सुबह सड़क किनारे घूरे के ढेर के पास गड्ढे में एक बंद प्लास्टिक की बोरी पड़ी मिली। ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा पहुंचे। बोरी खोली तो उसमें एक बोरा और निकला। उसके अंदर पीले रंग के कंबल से ढका युवती का शव मिला। उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। शिनाख्त के प्रयास किए गए। फारेंसिक टीम ने जांच कर नमूने लिए। बोरे व साथ मिले कंबल कब्जे में लिया। एसपी विनोद कुमार ने भी पूछताछ की। जल्द शिनाख्त कर मामले राजफाश करने को कहा। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि जानकारी कर रहे हैं। अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा।
.
बोरी पर शाहजहांपुर का टैग
सबसे ऊपर प्लास्टिक की बोरी पर शाहजहांपुर का टैग था। ऐसे में उसी क्षेत्र से जुड़ा मामला होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि प्लास्टिक की खादी की अधिकांश बोरियों पर ऐसा ही टैग रहता है। वायरलेस व सोशल मीडिया की मदद
युवती की शिनाख्त के लिए फर्रुखाबाद समेत आसपास के जनपदों में वायरलेस से सूचना की गई। इसके अलावा सोशल मीडिया की मदद से भी पहचाने कराने का प्रयास पुलिस कर रही है। शरीर पर नहीं चोट के निशान
हाथ-पैर व गले पर रस्सी से कसाव के निशान मिले। शरीर पर अन्य चोटें नजर नहीं आ रही थी। कपड़े भी दुरुस्त थे। पानी से भीगे हुए थे। ऐसे में ओस की वजह से नम होने की आशंका जताई जा रही है।