स्वच्छ परिसर तन को रखता स्वस्थ
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: स्वच्छ परिसर होने पर ही व्यक्ति का तन स्वस्थ रहता है। जब भी रहने वा
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: स्वच्छ परिसर होने पर ही व्यक्ति का तन स्वस्थ रहता है। जब भी रहने वाले स्थान के आसपास गंदगी होती है, तो संक्रामक बीमारियां घेर लेती हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास के परिवेश को सदैव स्वच्छ रखना चाहिए। स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है।
सोमवार को यह बात राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने महिला अस्पताल परिसर में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कही। कहा कि प्रधानमंत्री इस अभियान पर विशेष गंभीर हैं। नगरवासियों को इसके लिए मिलकर संकल्प लेना चाहिए। इसकी शुरुआत लोग अपने घर से करें। घर के कचरे को कूड़ादान में एकत्रित करें। उसे सड़कों पर न फेंके। इसके अलावा भ्रमण के दौरान भी सड़कों पर कचरा न करें। इससे पहले उन्होंने अस्पताल परिसर में झाडू लेकर साफ-सफाई की। कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथ में जुड़े तो कुछ घंटों के श्रमदान के बाद स्थिति बदल गई। डा. राहुल मिश्रा, नेत्र परीक्षण अधिकारी पवन त्रिपाठी, चेयरमैन राजीव दुबे, मनोज दुबे आदि मौजूद रहे।