सिविल जज ने जिला कारागार में बंदियों की ली हाल चाल
संवाद सूत्र, जलालाबाद : सिविल जज ने अनोगी स्थित जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। सोमवार शा
संवाद सूत्र, जलालाबाद : सिविल जज ने अनोगी स्थित जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। सोमवार शाम करीब चार बजे सिविल जज शिल्पी चौहान ने जिला कारागार पहुंची। सबसे पहले उन्होंने महिला बैरक का मुआयना कर महिला बंदियों से उनकी समस्या पूछी। इसके बाद अस्पताल में भर्ती बीमार बंदियों से भोजन, नाश्ता एवं चिकित्सा के संबंध में जानकारी हासिल की। इसके बाद पाकशाला, गल्ल-गोदाम आदि का भी निरीक्षण किया। जेल में सफाई व्यवस्था देखकर उन्होंने जेल प्रशासन की तारीफ की। इस दौरान किसी बंदी व कैदी ने कोई भी शिकायत नहीं की। उन्होंने कैदियों व बंदियों को आपसी सुलह समझौते के लिये भी प्रेरित किया। इस दौरान जेल विजिटर सजंय शुक्ला, संतकुमार दुबे, अधीक्षक विष्णुकांत मिश्रा, जेलर एसके यादव, डिप्टी जेलर छोटे लाल, गिरीश कुमार, प्रमोद मिश्रा, जेल डा. श्रीकृष्ण, पंकज कटियार, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।