लोकतंत्र न होता तो योगी सवारियां ढो रहे होते
लोकतंत्र की ताकत मिली तभी योगी को प्रदेश की कमान मिल सकी। लोकतंत्र न होता तो आज भी योगी उत्तराखंड में जीप में सवारियां ढो रहे होते। विकास के मुद्दे पर भाजपाई नहीं बोलते और भावनाओं से खेलते हैं। यह बात विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामगोविद चौधरी ने कही है। रविवार को कस्बे के समाजवादी पार्टी कार्यालय पर विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामगोविद चौधरी ने कार्यकर्ताओं से बातचीत की और गांव मे जाकर वोटर को जगाने की नसीहत दी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा और क
संवाद सहयोगी, तिर्वा: विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा और सीधा कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि अगर लोकतंत्र न होता तो आज भी योगी उत्तराखंड में जीप से सवारियां ढो रहे होते।
इससे पहले समाजवादी पार्टी कार्यालय पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को गांवों में जाकर वोटरों को जगाने की नसीहत दी। उन्होंने प्रज्ञा ठाकुर पर भी तंज कसा और कहा कि आतंकवाद को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा। भाजपा कभी विकास के बलबूते चुनाव मैदान में नहीं उतरती, बल्कि लोगों को आपस में विवाद कराकर सत्ता हासिल करती है। इस मौके पर शिवेंद्र चौहान, रामनारायण बघेल, अंशुल गुप्ता, राजू चौहान, अंकित बघेल समेत कई लोग मौजूद रहे।