डिवाइडर से टकराई कार, दंपती समेत चार घायल
- लखनऊ से पंजाब जा रहे थे कार सवार - चालक को झपकी आने पर विचपुरवा के पास हादसा संवाद सूत्र तालग्राम चालक को झपकी आने पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें दंपती सहित चार लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद गंतव्य को रवाना हो गए। पंजाब थाना कपूरथला के ग्राम भुलाना निवासी आरके श्रीवास्तव पुत्र एसके श्रीवास्तव पत्?नी पुत्र तथा पुत्री के साथ कार से लखनऊ गए थे। गुरुवार को वह सभी लोग लखनऊ से घर वापस जा रहे थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सुबह चार बजे के करीब चालक को झपकी आ गई। अनियंत्रित कार ग्राम विचपुवर के पास डिवाइडर से टकरा गई। इससे चारों लोग घायल हो गए। पिता व पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं महिला व उनके पुत्र को हल्की चोट आई। निजी कंपनी के कर्मियों ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां आरके श्रीवास्तव तथा पुत्री स्मृति का उपचार किया गया। .
संवाद सूत्र, तालग्राम : चालक को झपकी आने पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें दंपती सहित चार लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद गंतव्य को रवाना हो गए।
पंजाब थाना कपूरथला के ग्राम भुलाना निवासी आरके श्रीवास्तव पुत्र एसके श्रीवास्तव पत्नी, पुत्र तथा पुत्री के साथ कार से लखनऊ गए थे। गुरुवार को वह सभी लोग लखनऊ से घर वापस जा रहे थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सुबह चार बजे के करीब चालक को झपकी आ गई। अनियंत्रित कार ग्राम विचपुवर के पास डिवाइडर से टकरा गई। इससे चारों लोग घायल हो गए। पिता व पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं महिला व उनके पुत्र को हल्की चोट आई। निजी कंपनी के कर्मियों ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां आरके श्रीवास्तव तथा पुत्री स्मृति का उपचार किया गया।