पीलीभीत के लिए रवाना होंगे 405 होमगार्ड
अब तीसरे चरण का मतदान कराने जिले होमगार्ड जवान जाएंगे। जिला कमांडेंट चंदन सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव में होमगार्ड जवानों की भी भूमिका अहम है
By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 05:59 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 05:59 PM (IST)
जागरण संवाददाता, कन्नौज : अब तीसरे चरण का मतदान कराने के लिए जिले के होमगार्ड जवान पीलीभीत जाएंगे। जिला कमांडेंट चंदन सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव में होमगार्ड जवानों की भी भूमिका अहम है, जो सेना के जवानों के साथ सुरक्षा में लगाए गए हैं। यहां से 405 जवान वहां भेजे जाएंगे। इससे पहले 19 अप्रैल की सुबह एक कोल्ड स्टोर में जवानों को ब्रीफ किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें