UP Election: कन्नौज के टोल प्लाजा पर जुटे नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण के समर्थक, चुनाव पर हुई चर्चा
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण का काफिला जेवा टोल प्लाजा पर रुका, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा
HighLights
चंद्रशेखर रावण का काफिला जेवा टोल प्लाजा पर रुका।
आसपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
संगठन मजबूती और चुनाव पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
संवाद सूत्र, जसोदा। एटा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने जा रहे आजाद समाज पार्टी(आसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चन्द्रशेखर रावण का काफिला जेवा टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं को देख कर रुक गया। जहां पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओें और समर्थकों ने फूलमाला पहना स्वागत किया।
आसपा पदाधिकारियों को जैसे ही राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चन्द्रशेखर रावण के आने की सूचना मिली। भारी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थक हाथों में डॉ. भीमराव अंबेडकर का चित्र, नीला झंडा और फूलमाला लेकर गुरुवार की सुबह करीब दस बजे गाजियाबाद कानपुर ग्रीनफील्ड हाईवे के जेवा स्थित टोल प्लाजा पहुंचे।
भारी संख्या में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को देख सांसद का काफिला रुक गया। जहां पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती व विस्तार को लेकर चर्चा की और आगामी विधान सभा चुनाव में एकजुट होने के निर्देश दिए।
इसके बाद काफिला एटा के लिए रवाना हो गया। इस दौरान आसपा जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष सूरज कुमार कर्ण, जिला महासचिव नेम कुमार, मंडल प्रभारी छबिराम जाटव, शकील अहमद, सुरजीत दिवाकर, ओमप्रकाश, अरुण आदि मौजूद रहे।
