तालाब में गिरी कार, बाल-बाल बचे शिक्षक
ने की मांग की है।
तालाब में गिरी कार, बाल-बाल बचे शिक्षक
जागरण संवाददाता, कन्नौज : कार पीछे करते समय तालाब में गिर गई। शोर सुनकर आसपास लोग पहुंच गए। गोताखोर बुलाकर शिक्षक को बाहर निकाला। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने चेयरमैन को जानकारी दी। देर रात तक कार बाहर निकाली गई। औरैया जिले के थाना अहेरवा कटरा के उमरेन गांव निवासी अभिषेक त्रिपाठी पुत्र विजय त्रिपाठी ठठिया स्थित जूनियर हाईस्कूल में सरकारी शिक्षक हैं। वह सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णा नगर में वह किराये पर रह रहे हैं। मकान के पास एक बहुत गहरा तालाब भी है। गुरुवार को रात करीब साढ़े आठ बजे वह कार खड़ी करने के लिए पीछे कर रहे थे। उसी समय कार तालाब में गिर गई। तालाब में कार जाने पर अभिषेक ने शोर मचाया। शोर सुनकर के आसपास के लोग आ गए। लोगों ने जल्दी गोताखोर को बुलाया। इसके बाद साड़ी की मदद से अभिषेक को बाहर निकाला। कुछ देर बाद कार गहरे में चली गई। इस दौरान वहां भीड़ अधिक लग गई। लोगों ने इसकी जानकारी चेयरमैन शैलेंद्र अग्निहोत्री को दे दी। मौके पर पहुंचे शैलेंद्र अग्निहोत्री लोगों से जानकारी की। देर रात तक कार बाहर निकाली गई। मोहल्ले वासियों ने बताया कि तालाब के किनारे रोड अधिक खराब है। लोगों को आने जाने में दिक्कत अधिक होती है। कई वर्ष पहले एक किशोर की डूबकर मौत भी हो गई थी। लोगों ने सड़क बनाए जाने की मांग की है।