बहनोई ने तमंचे के बल पर महिला से किया दुष्कर्म
-एक माह पहले की घटना, कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट -पति व ससुरालीजन गए थे
-एक माह पहले की घटना, कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट
-पति व ससुरालीजन गए थे बाहर, अकेले में गलत नीयत से दबोचा
जागरण संवाददाता, कन्नौज: बहनोई ने सलहज को अकेला पाकर गलत नीयत से दबोचा और दुष्कर्म किया। कोर्ट में गुहार करने पर तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश हुए। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 16 सितंबर को वह घर पर अकेली थी। पति व ससुरालीजन बाहर गए थे। शाम चार बजे के करीब थाना तिर्वा के रतापुर्वा निवासी बहनोई अजय कुमार, यहीं की उमा उर्फ भाग्यवती व एक अनजान व्यक्ति घर पर आ गए और पति के बारे में पूछा। महिला ने बताया कि वह लोग सुबह तक घर लौटेंगे तो सभी लोग रुक गए। आरोप है कि रात में बहनोई ने गलत नीयत से उसे दबोच लिया। साथ ही टीवी की आवाज तेज कर दी ताकि आवाज बाहर न जाए। बाद में तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसमें महिला व अन्य लोग ने सहयोग किया। सुबह पांच बजे सभी लोग उसे कमरे में बंद करके चले गए। पति ने लौटने पर उसे कमरे से निकाला। इसके बाद उसने परिजनों को पूरी बात बताई। स्थानीय पुलिस में शिकायत पर रिपोर्ट न दर्ज करने पर कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट ने सभी आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।