भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा
जागरण संवाददाता, कन्नौज : सोमवार सुबह भाजपाइयों ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाल शहीदों को
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Aug 2017 08:46 PM (IST)Updated: Mon, 14 Aug 2017 08:46 PM (IST)
जागरण संवाददाता, कन्नौज : सोमवार सुबह भाजपाइयों ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाल शहीदों को याद किया। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक व भाजपा नेता वीर ¨सह भदौरिया के नेतृत्व में शहर में निकली तिरंगा यात्रा पाल चौराहे से शुरू हुई। बाइक सवार युवाओं का काफिला तिर्वा क्रा¨सग पहुंचा। यहां देशभक्ति के नारे लगाए गए। इसके बाद यात्रा नगर के अंदर पहुंची। ग्वाल मैदान, लाखन चौराहा से मकरंद नगर होकर जीटी रोड स्थित होटल पर पहुंची। यहां पर यात्रा का समापन किया गया। यात्रा के दौरान जीटी रोड समेत नगर में जाम के हालात बने रहे। तिर्वा क्रा¨सग से लेकर बस स्टैंड तक वाहन धीरे-धीरे चलते रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें