विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भिंड में हुई लूट के जेवर तलाशने कन्नौज पहुंची पुलिस, व्यापारियों ने जताया कड़ा विरोध

Published: Fri, 25 Sep 2026 12:34 AM (IST)

भिंड में हुई चेन स्नेचिंग के मामले में भिंड पुलिस कन्नौज के छिबरामऊ पहुंची। पुलिस ने लूटे गए जेवरात की ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. भिंड पुलिस ने कन्नौज के छिबरामऊ में की छापेमारी।

  2. चेन स्नेचिंग के लूटे गए जेवरात की तलाश में कार्रवाई।

  3. सराफा व्यापारियों ने पुलिस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया।

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ। भिंड क्षेत्र में जेवरात लूट के मामले में विशुनगढ़ क्षेत्र के एक अपराधी के भाई का नाम चर्चा में आया। वहीं, भिंड पुलिस ने लूट का माल खरीदने को लेकर दो सराफा व्यापारियों की तलाश में नगर में छापेमारी की। जानकारी होने पर देर रात तक व्यापारी कोतवाली में डटे रहे।

मध्य प्रदेश के भिंड क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दिया गया। इस मामले को लेकर गुरुवार को भिंड पुलिस कोतवाली छिबरामऊ पहुंची। भिंड पुलिस ने कोतवाली में बताया कि क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की दो बड़ी घटनाएं हुई थीं। जांच में थाना विशनगढ़ क्षेत्र के एक अपराधी के भाई का नाम सामने आया था। वहीं, मुख्य आरोपित ने लूटा गए जेवरात छिबरामऊ के दो सराफा व्यापारियों के यहां बेचने की जानकारी दी।

इसी आधार पर भिंड पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ नगर के दो सराफा व्यापारियों के यहां लूट के जेवरात की तलाश में छापेमारी की। इससे हलचल मच गई। देर रात व्यापारी कोतवाली पहुंच गए। व्यापारियों ने इसको लेकर नाराजगी जताई। देर रात भिंड पुलिस लौट गई। प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे ने बताया कि भिंड पुलिस लूट के जेवरात की तलाश में आई थी।

यह भी पढ़ें- कन्नौज में डेढ़ माह पहले जेल से छूटे युवक की सिर में गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस