Move to Jagran APP

दो जगह पर गिरे कच्चे मकान, एक महिला दबी

संवाद सूत्र, इंदरगढ़ : दो दिन से लगातार बारिश के कारण सगरा व अगौस गांव में कच्चे मकान ढह

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Sep 2017 06:37 PM (IST)Updated: Sat, 23 Sep 2017 06:37 PM (IST)
दो जगह पर गिरे कच्चे मकान, एक महिला दबी
दो जगह पर गिरे कच्चे मकान, एक महिला दबी

संवाद सूत्र, इंदरगढ़ : दो दिन से लगातार बारिश के कारण सगरा व अगौस गांव में कच्चे मकान ढह गए। अगौस में एक बुजुर्ग महिला व मवेशी दबकर जख्मी हो गए जबकि सगरा में पूरा परिवार बाल-बाल बच गया।

loksabha election banner

थाना क्षेत्र के अगौस गांव निवासी शकुंतला देवी (58) का कच्चा मकान है। शनिवार तड़के घर पर सो रही थीं। पास में भैंस भी बंधी थी। तड़के घर की कच्ची दीवार बारिश के कारण ढह गई। इसमें शकुंतला देवी व भैंस मलबे में दब गई। आसपास के लोगों ने दोनों को मलबे से बाहर निकाला। शकुंतला को नाजुक हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए कानपुर भेजा गया है। वहीं, दूसरी घटना में सगरा गांव निवासी शिव ¨सह की पत्?नी सत्य वती ने बताया कि परिवार समेत कच्चे घर में लेटी थीं। शनिवार सुबह मकान ढह गया। इसमें परिजन बाल-बाल बच गए। घर पर रखा सामान दबने से हजारों का नुकसान हो गया। उपजिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर ने बताया कि शासन के नियमानुसार मदद होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.