Move to Jagran APP

अराजकतत्वों ने गिरा दी स्कूल की निर्माणाधीन चहारदीवारी

ग्राम प्रधान किरन पांडेय ने बताया की विद्यालय के आसपास रहने वाले कुछ लोगों ने परिसर में अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। उन लोगों ने इसको गिरा दिया। प्रधानाध्यपक संदीप यादव ने बताया कि चहारदीवारी गिराए जाने की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दे दी गई। बच्चों की सुरक्षा के लिए इसका बनवाया जाना बेहद जरूरी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Sep 2019 10:47 PM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2019 06:29 AM (IST)
अराजकतत्वों ने गिरा दी स्कूल की निर्माणाधीन चहारदीवारी
अराजकतत्वों ने गिरा दी स्कूल की निर्माणाधीन चहारदीवारी

संवाद सूत्र, चपुन्ना: बच्चों की सुरक्षा को बनवाई गई चहारदीवारी को रात में अराजकतत्वों ने गिरा दिया। ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इस घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है।

loksabha election banner

ग्राम पंचायत डडौनी के मजरा नगला अंगद में शहीद सुनील कुमार उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित है। कुछ लोगों ने इसके परिसर में अवैध रूप से कब्जा भी कर रखा था। ग्राम प्रधान ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिषदीय विद्यालय के चारों ओर चहारदीवारी का निमरण कराया। निर्माण कार्य होने पर कुछ लोगों ने इसको बंद करने के लिए कहा लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद गुरुवार रात को अराजकतत्वों ने चहारदीवारी को गिरा दिया। सुबह जब प्रधानाध्यापक स्कूल पहुंचे तो चहारदीवारी गिरी देखकर मामले की जानकारी ग्राम प्रधान को दी। इसके बाद उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया। वहीं ग्रामीणों में इसको लेकर नाराजगी है। सभी ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। ग्राम प्रधान किरन पांडेय ने बताया की विद्यालय के आसपास रहने वाले कुछ लोगों ने परिसर में अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। उन लोगों ने इसको गिरा दिया। प्रधानाध्यापक संदीप यादव ने बताया कि चहारदीवारी गिराए जाने की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दे दी गई। बच्चों की सुरक्षा के लिए इसका बनवाया जाना बेहद जरूरी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.