एकता के साथ करें सभी मतदान
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: समाज की एकता बेहद आवश्यक है। समाज को सामाजिक, आर्थिक और राजनीि
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: समाज की एकता बेहद आवश्यक है। समाज को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से मजबूत होने की आवश्यकता है। अपने कष्ट के समय को याद करते हुए कहा कि उस समय केवल समाज ही उनके साथ खड़ा था।ऐसे में हर समय वह समाज के हित को तैयार हैं।
गुरुवार को गैलेक्सी पब्लिक स्कूल में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम के दौरान यह बात भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयानंद ¨सह ने कही। कहा कि सभी एकजुट रहें और एक साथ निर्णय लेकर मतदान करें। भोजपुर विधायक नागेंद्र ¨सह राठौर ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की विजय अनेकता में एकता का प्रतीक है। नैतिकता की वजह से धर्म की जीत थी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र ¨सह राठौर तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री कैप्टन डीएस राठौर समेत अन्य पदाधिकारियों ने वार्षिक पत्रिका क्षत्रिय जय घोष का विमोचन किया। शैलेंद्र ¨सह गौर को दोबारा से जिला अध्यक्ष घोषित किया। अंकुर ¨सह ¨सगर को जिला उपाध्यक्ष, मोहित कुशवाहा को जिला महामंत्री, सुहेल चौहान को नगर अध्यक्ष, अमित ¨सह बघेल को कन्नौज तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया। आयोजक कन्हैया ¨सह गौर, कुक्कू चौहान, संजीव चौहान, विकास भदौरिया, अशोक ¨सह, राजीव ठाकुर, लालू ठेकेदार, डा. प्रदीप ¨सह, योगेंद्र भदौरिया प्रधान, सुहेल चौहान, नवीन चौहान, ¨हमाशु चौहान सहित कई लोग मौजूद रहे। इससे पहले शस्त्र पूजन विधायक नागेंद्र ¨सह व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र ¨सह ने अन्य लोगों के साथ किया। शोभा यात्रा में उमड़ी क्षत्रिय समाज की भीड़
शोभा यात्रा नहर कोठी से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र ¨सह भदौरिया व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र ¨सह गौर के नेतृत्व में शुरू हुई। सबसे आगे भगवान राम की प्रतिमा रखकर वाहन चल रहा था। इसके बाद युवा बाइकों से चल रहे थे।सभी ने भगवा ध्वज लगा रखा था। कई युवा हाथों में असलहे लेकर भी चल रहे थे। इसके साथ ही राम नाम का उद्घोष किया जा रहा था। पीपल चौराहा पर चेयरमैन राजीव दुबे एवं समाजसेविका शोभा दुबे ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद आनंद गुप्ता ने हीरालाल कालेज चौरहा के पास, अस्पताल रोड पर नगर अध्यक्ष भाजपा दिलीप गुप्ता ने भी स्वागत किया। महिला जिलाध्यक्ष शालिनी चौहान अपनी टीम के साथ यात्रा में साथ चल रही थी।