अक्षिता पाल मिस फ्रेशर व प्रशांत चौहान बने मिस्टर फ्रेशर
सुभाष अकादमी (कालेज आफ आइटी एंड मैनेजमेंट) में सामूहिक नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं। जागरण
अक्षिता पाल मिस फ्रेशर व प्रशांत चौहान बने मिस्टर फ्रेशर
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: छात्र-छात्राओं ने स्वागत पार्टी में सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए। गजल व गीतों से समां बांध दिया। वहीं अक्षिता पाल मिस फ्रेशर व प्रशांत चौहान मिस्टर फ्रेशर के खिताब से नवाजे गए।
आवास विकास कालोनी स्थित संस्था सुभाष अकादमी (कालेज आफ आइटी एंड मैनेजमेंट) में स्वागत पार्टी आयोजित की गई। आयुषी, अक्षत शाक्य, अक्षिता पाल व प्रियंका गुप्ता ने गानों पर नृत्य कर सभी का मनोरंजन किया। अब्दुल हक व शगुफ्ता ने गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। दीपेंद्र सिंह व हिमांशु में युवाओं में जोश भरते हुए सोच बदलने के लिए भाषण दिए। गार्गी यादव ने गजल गाकर लोगों का मनोरंजन किया। छात्र-छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। संस्था के निदेशक देवेश सक्सेना ने छात्र-छात्राओं के प्रस्तुतीकरण की सराहना की। सिस्टम मैनेजर नसीम जमा खां ने इसी तरह निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्र छात्राओं के व्यक्तित्व में निखार आता है। कार्यक्रम का संचालन स्नेहा कुशवाहा, अर्पित शाक्य व शिवांगी ने किया। इस दौरान अनंत मिश्रा, शिवांगी कुशवाहा, दीक्षा अग्निहोत्री व प्रियांशी आयुष ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। शिक्षक मयंक सक्सेना, महबूब हुसैन, ओम सिंह, कनीज फातिमा व आंचल दीक्षित मौजूद रहे।