Move to Jagran APP

17 अक्टूबर को कन्नौज आएंगे अखिलेश यादव

जागरण संवाददाता, कन्नौज : लोकसभा में कन्नौज से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके सपा के राष्ट्रीय

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Oct 2018 09:16 PM (IST)Updated: Fri, 05 Oct 2018 09:16 PM (IST)
17 अक्टूबर को कन्नौज आएंगे अखिलेश यादव
17 अक्टूबर को कन्नौज आएंगे अखिलेश यादव

जागरण संवाददाता, कन्नौज : लोकसभा में कन्नौज से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 17 अक्टूबर को पहली बार जनपद आ रहे हैं। यहां वे न सिर्फ कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगे बल्कि एक प्रोजेक्ट का उद्घाटन भी करेंगे। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यालय की तस्वीर पूरी तरह बदल दी गई है। तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को उनके निजी सचिव गजेंद्र ¨सह कार्यालय पहुंचे और पदाधिकारियों से बात की।

loksabha election banner

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यूं तो लोकसभा चुनाव का शंखनाद साइकिल रैली निकाल कन्नौज से करने वाले थे। इसके लिए उन्होंने 16 सितंबर की तारीख तय की थी, मगर किसी कारण से यह कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया। तय कार्यक्रम के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री 17 अक्टूबर को सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे जनपद के फगुहा गांव पहुंचेंगे। उनके साथ उनकी पत्नी सांसद ¨डपल यादव भी होंगी। वो यहां एक औद्योगिक ईकाई का भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद एक बजे यहां से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

निजी सचिव ने देखी तैयारियां

पूर्व मुख्यमंत्री के निजी सचिव गजेंद्र सिंह शुक्रवार को कन्नौज पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को भी देखा। इसके अलावा पदाधिकारियों से बात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से तैयारियों में जुट जाने की बात कही। इससे आशंका जताई जा रही है कि पूर्व सीएम कार्यालय का दौरा भी कर सकते हैं।

पार्टी की गुटबाजी को कर सकते दूर

पार्टी में गुटबाजी की बात किसी से भी छिपी नहीं है। इसकी जानकारी पूर्व सीएम को भी है। यह गुटबाजी चुनाव में कहीं भारी न पड़ जाए, इसको लेकर भी वो सतर्क हैं। सूत्रों के अनुसार साइकिल रैली से पहले वो गुटबाजी को खत्म करना चाहते हैं, इसीलिए पूर्व मुख्यमंत्री रैली से पहले कन्नौज आना चाहते थे। अब चूंकि वो आ रहे हैं तो संभवत: वो गुटबाजी खत्म करने का प्रयास कर सकते हैं। अब ये इसलिए भी जरूरी हो गया है कि कहीं सपाई टूट कर सेक्युलर मोर्चा में न चले जाएं। ऐसे में पार्टी कमजोर हो सकती है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम आ गया है। पार्टी कार्यकर्ता तैयारियों में लगे हैं। वो एक प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे। पार्टी कार्यालय आएंगे या नहीं इस बारे में अभी कुछ नहीं कह सकते हैं।-नवाब ¨सह, पूर्व ब्लाक प्रमुख


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.