अभी मौका है अपना मताधिकार पाने का
जागरण संवाददाता, कन्नौज : अभी मौका है अपने मत के अधिकार को पाने का। खुद के साथ दूसरों को
जागरण संवाददाता, कन्नौज : अभी मौका है अपने मत के अधिकार को पाने का। खुद के साथ दूसरों को मतदाता बनाएं। मत का इस्तेमाल कर अच्छे प्रतिनिधि को चुनकर सदन में पहुंचाएं। यह बातें डीएम रवींद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं से कही।
शनिवार को चौधरी चंदन ¨सह, गांगा ¨सह गोदावली, ओम शिव व चौधरी महादेव प्रसाद सितावी देवी विधि महाविद्यालय में
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुए। डीएम रवींद्र कुमार शामिल हुए। छात्र-छात्राओं को बताया कि भारत लोकतंत्रात्मक गणराज्य है। एक ग्रामीण क्षेत्र का व्यक्ति भारत के सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है। इसलिए अपने मत का इस्तेमाल जरूर करें। अच्छा प्रतिनिधि चुने। रविवार को विशेष मतदाता दिवस मनाया जाएगा। 18 वर्ष की उम्र वाले बूथों पर जाकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं। जो अब तक वंचित हैं वह भी नाम दर्ज कराएं। नाम, पता समेत अन्य खामियां दुरुस्त कराएं। डीआइओएस एमपी ¨सह, खंड शिक्षा अधिकारी अर¨वद कुशवाहा, प्राचार्य डा. ओम प्रकाश शर्मा, आरएम मिश्रा, उमेश चंद्र द्विवेदी, डा. सुदीप शर्मा, रामदेव ने जानकारी दी।