घर में चोरी के बाद पेट्रोल डालकर लगाई आग, गृहस्थी जली
संवाद सूत्र ठठिया देवा शरीफ में परिवार समेत दर्शन करने को परिजन गए थे। रात में घर मे
संवाद सूत्र, ठठिया : देवा शरीफ में परिवार समेत दर्शन करने को परिजन गए थे। रात में घर में चोरों ने धावा बोल दिया। ताला तोड़कर लाखों का माल पार कर दिया। इसके बाद पेट्रोल डालकर घर में आग लगा दी। इससे गृहस्थी का सामान भी जलकर राख हो गया।
थाना क्षेत्र के भदौसी गांव निवासी शमशेर खां ने बताया कि वह अपनी पत्नी माजदा बेगम, पुत्र शमशाद, पुत्रवधू गुलवसा और नबासा को लेकर मन्नत पूरी होने पर देवा शरीफ दर्शन को गए थे। रविवार दोपहर को घर पर वापस लौटे। घर पर देखा की अंदर के कमरों व बख्सों के ताले टूटे पड़े थे। परिजनों ने बताया कि करीब एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। चोरी करने के बाद चोरों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई है। पेट्रोल की खाली बोतल भी मौके से मिली। जानकारी पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि देर रात थाने पर आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर आग बुझवाई थी। कोई भी परिजन मौके पर नहीं था। चोरी होने की घटना की तहरीर मिलने पर आरोपितों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।