बृजकिशोर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में पड़े 69 वोट
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: वर्तमान ब्लाक प्रमुख बृजकिशोर ¨सह यादव के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: वर्तमान ब्लाक प्रमुख बृजकिशोर ¨सह यादव के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में कुल 73 सदस्य शामिल हुए। इसमें 69 ने अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया। वहीं, एक मत विरोध में पड़ा और तीन निरस्त कर दिए गए। पूरे समय सुरक्षा को लेकर पुलिस बल मुस्तैद रहा। वहीं, ब्लाक प्रमुख बृजकिशोर ¨सह अपने समर्थक सदस्यों के साथ प्रक्रिया से दूरी बनाए रहे।
विकास खंड में अविश्वास प्रस्ताव की बैठक को लेकर सुबह से ही गहमागहमी भरा माहौल था। सुबह 10 बजे के करीब एसडीएम गौरव शुक्ला व प्रभारी बीडीओ जिला कृषि अधिकारी उपेंद्र ¨सह पहुंचे। इसके बाद कागजी कार्रवाई शुरू की गई। सुबह 11 बजे क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सदन में आने के लिए कहा गया। सभागार के प्रवेश द्वार पर ही स्टेनो बदन ¨सह सहित अन्य टीम ने उनके प्रमाण पत्र जांचे। इसके बाद रजिस्टर पर हस्ताक्षर करवा कर उन्हें अंदर भेजा गया। वहां पर बैठक की कार्रवाई होने के बाद मतदान प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें कुल 73 क्षेत्र पंचायत सदस्य शामिल हुए। मतदान होने के बाद गणना में 69 मत अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में निकले। एक मत विरोध में पड़ा। इसके अलावा तीन मत निरस्त कर दिए गए। एसडीएम ने ब्लाक प्रमुख बृजकिशोर ¨सह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो जाने की जानकारी दी। बताया कि विकास खंड में कुल 115 सदस्य हैं। एक सदस्य की मृत्यु हो जाने से सीट रिक्त है। ऐसे में 114 सदस्यों को मतदान करना था। इसमें 73 सदस्य प्रक्रिया में शामिल हुए। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों सहित शासन को भेजी जा रही है। शुक्रवार से यह पद रिक्त हो जाएगा। आगे की प्रक्रिया जिलाधिकारी के निर्देशानुसार पूरी कराई जाएगी।
वहीं इस प्रक्रिया में ब्लाक प्रमुख बृज किशोर ¨सह सहित उनके समर्थक सदस्य शामिल नहीं हुए। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि जिन लोगों को मतदान प्रक्रिया में शामिल किया गया, उनके पास कोई प्रमाण पत्र नहीं था। इसके बाद भी मनमाने तरीके से वो¨टग करवा दी गई। वहीं, सुरक्षा को लेकर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार व्यास पूरे समय पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।