22 नए संक्रमित मिले, 102 मरीज स्वस्थ
- एक्टिव केस 474 पॉजिटिव संख्या पहुंची 9060 - अब तक 8484 मरीजों ने कोरोना को दी मात जागर
- एक्टिव केस 474, पॉजिटिव संख्या पहुंची 9060
- अब तक 8484 मरीजों ने कोरोना को दी मात
जागरण संवाददाता, कन्नौज : जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ कम होने लगा है। स्वस्थ मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। स्वास्थ्य विभाग ने कोविड नियंत्रण करने के लिए सभी जांच केंद्रों पर जांच बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य कर्मियों को गांव-गांव जाकर कोविड जांच करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को जनपद में 22 पॉजिटिव केस मिले हैं। सभी संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। कुछ मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं, 102 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार पांच दिन से कोरोना से एक भी मौत नही हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के अपर शोध अधिकारी यतींद्र कुमार मंजुल ने बताया कि बुधवार को तिर्वा मेडिकल कालेज से रिपोर्ट आई है। इसमें सिकंदरपुर, आवास विकास कालोनी, जगतपुर, वेबर, 100 शैय्या अस्पताल, इंद्रा नगर, पलूरा, मोहन नगला, ताजपुर, रामपुर निगोह, नखासा, गुरसहायगंज समेत 22 पॉजिटिव केस मिले हैं। गंभीर मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। कुछ मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार पांच दिन से कोरोना से एक भी मौत नही हुई है। जनपद में अब तक 9,060 संक्रमित व 8,484 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। जबकि अब तक 102 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य कर्मियों को गांव-गांव जाकर कोविड जांच करने के निर्देश दिए हैं। विनोद दीक्षित चिकित्सालय में सैनिटाइजेशन किया गया।
-------------
जिले की स्थिति
पॉजिटिव : 22
स्वस्थ : 102
मृत्यु : 00
एक्टिव : 474