निकाय चुनाव के लिए 1,97,117 मतदाता तैयार
जागरण संवाददाता, कन्नौज : नगर निकाय चुनाव की आहट तेज हो चुकी है। नगर पालिका कन्नौज, छि
जागरण संवाददाता, कन्नौज : नगर निकाय चुनाव की आहट तेज हो चुकी है। नगर पालिका कन्नौज, छिबरामऊ, गुरसहायगंज समेत तालग्राम, सौरिख, तिर्वा गंज, सिकंदरपुर व समधन नगर पंचायत में चुनाव होने हैं। इसको लेकर क्षेत्रों में चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आठ निकाय क्षेत्रों में दो बार मतदाता पुनरीक्षण कार्य कराया जा चुका है। अब तक मतदान के लिए 1,97,117 मतदाता तैयार हैं। छह सितंबर से अंतिम पुनरीक्षण कार्य की शुरुआत की गई है। इसलिए सैकड़ों नाम बढ़ाए व घटाए जा सकते हैं। पिछली शिकायतों को लेकर इस बार सतर्कता बरती जा रही है। बारीकी से घर घर पुनरीक्षण कार्य कराया जा रहा है। साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी जगदीश प्रसाद मॉनीट¨रग कर रहे हैं।
11 सितंबर से घर-घर होगी गणना
निकाय क्षेत्रों में छह सितंबर से पुनरीक्षण कार्य शुरू हो चुका है। दस सितंबर तक क्षेत्र बार बीएलओ, पर्यवेक्षक, सेक्टर आफिसर एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की नियुक्ति, कार्यक्षेत्र आवंटन व प्रशिक्षण दिया जाएगा। 11 सितंबर से तीन अक्टूबर तक बीएलओ घर-घर गणना करेंगे। इसके बाद सर्वेक्षण सूची तैयार करेंगे। इस बीच 11 से 25 सितंबर तक आनलाइन आवेदन किए जाएंगे। 26 सितंबर से तीन अक्टूबर तक आनलाइन आवेदनों की जांच होगी। चार से आठ अक्टूबर तक कंप्यूटर पर फी¨डग की जाएगी जबकि नौ अक्टूबर को ड्राफ्ट निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन होगा। नौ से 15 अक्टूबर तक दावे का निस्तारण किया जाएगा। 16 से 17 अक्टूबर तक मूल सूची तैयार कर 18 अक्टूबर को अंतिम प्रकाशन होगा।
अब तक मतदाताओं की स्थिति
निकाय क्षेत्र मतदाता
कन्नौज : 57,525
छिबरामऊ : 45,384
गुरसहायगंज : 31,327
तालग्राम : 8,621
सौरिख : 9,483
तिर्वागंज : 17,479
सिकंदरपुर : 6,083
समधन : 20,415
(आंकड़े सहायक जिला निर्वाचन पंचायत कार्यालय के मुताबिक)
अफसर बोले
किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। पारदर्शिता के साथ पुनरीक्षण कार्य कराया जाएगा। कुछ नाम घट बढ़ सकते हैं। शिकायतों का फौरन निस्तारण कराया जाएगा। कोई भी मतदाता मतदान से वंचित नहीं रहेगा। गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-डीपी ¨सह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी।