दीवार गिरने से 17 लोग दबे, चार गंभीर
संवाद सहयोगी, तिर्वा (कन्नौज) : घर में विवाह की खुशियों के बीच मधुर संगीत कार्यक्रम चल रहा
संवाद सहयोगी, तिर्वा (कन्नौज) : घर में विवाह की खुशियों के बीच मधुर संगीत कार्यक्रम चल रहा था। उसी वक्त किसी तरह से दीवार ढह गई और परिवार के 17 लोग दब गए। इसमें चार लोगों को गंभीर चोटें आई और उनको मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।
कस्बे के लोहिया नगर निवासी आफताब आलम के पुत्र महताब आलम के विवाह की खुशियां चल रही थी। 16 नवंबर को महताब की बरात फर्रुखाबाद में जानी है। उसी को लेकर गुरुवार तड़के मधुर संगीत कार्यक्रम चल रहा था इस दौरान मकान के बाहर वाली दीवार पलट गई। दीवार में परिवार के 17 लोग दब गए। इससे परिजनों में कोहराम मच गया और चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने बचाव किया और मलबे से परिजनों को बाहर निकाला। हादसे में महताब के अलावा सरीला बेगम पत्नी शमशाद, हजारा बेगम पत्नी छोटे खां, शबनम बेगम पत्नी अजीम खां व नफीसा बेगम पत्नी हनीफ को गंभीर चोटें आई। चारों को को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। वहां पर उपचार के दौरान हालत गंभीर बनी हुई थी। कोतवाली प्रभारी आमोद कुमार ¨सह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और राजस्व विभाग के कर्मचारियों को भी सूचना भेज दी गई है। बड़ा हादसा होने से बच गया और परिजन सुरक्षित है।