फाल्ट से 100 शैय्या अस्पताल में रहा अंधेरा
- लर्निंग आउटकम परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू- लर्निंग आउटकम परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू
- फाल्ट ठीक करने की जगह बंद कर दी आपूर्ति
- लाइन टू-फेस होने की दी गई थी विभाग को सूचना संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: लापरवाही के कारण 100 शैय्या अस्पताल की आपूर्ति रात भर बाधित रही। फाल्ट ठीक करने के बजाय आपूर्ति काट दी गई। इससे मरीजों के साथ चिकित्सक व कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विद्युत उपकेंद्र द्वितीय से तीन फीडर संचालित हैं। इनमें दीपकपुर, 100 शैय्या अस्पताल व पंथरा फीडर शामिल हैं। 100 शैय्या अस्पताल को 24 घंटे आपूर्ति के निर्देश हैं। रविवार रात 12 बजे करीब लाइन में फाल्ट हो गया और लाइट टू फेस हो गई। इससे अस्पताल में लगे उपकरण फुंकने खतरा हो गया। वार्ड ब्वाय मयंक यादव ने उपकेंद्र को सूचना दी। 12.35 बजे अस्पताल की आपूर्ति रोक दी गई। कर्मी फाल्ट दुरुस्त करने नहीं पहुंचे। करीब सात घंटे अस्पताल की आपूर्ति बंद रही। सुबह करीब 7.50 बजे आकर सुधार किया। इस बीच जेनरेटर से जरूरी काम किए गए। जेई करन सिंह ने बताया कि रात में अंधेरे के कारण फाल्ट ढूंढा नहीं जा सका।