विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sawan Ka Somwar: अमरोहा के बावनखेड़ी में डाक कांवड़ निकालने के दौरान हंगामा, शिव भक्तों ने लगाया जाम

Published: Mon, 19 Aug 2024 10:34 AM (GMT+05:30)

Kanwar Yatra In Amroha Update News सावन के आखिरी सोमवार और रक्षाबंधन पर शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर भगवान भोले ...और पढ़ें

हसनपुर के गांव बावनखेड़ी में जाम लगाते शिव भक्तों को समझतीं एसडीएम सुनीता सिंह व सीओ दीप कुमार पंत
हसनपुर के गांव बावनखेड़ी में जाम लगाते शिव भक्तों को समझतीं एसडीएम सुनीता सिंह व सीओ दीप कुमार पंत

HighLights

  1. बावनखेड़ी में कांवड़ियों से दूसरे संप्रदाय के ग्रामीणों की नोकझोंक
  2. डीजे की आवाज बस्ती में धीमी करने को कहने पर भड़के शिव भक्त

सवाद सहयोगी, जागरण• हसनपुर/अमरोहा। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बावनखेड़ी में सोमवार सुबह डाक कांवड़ निकालने के दौरान शिव भक्तों और दूसरे संप्रदाय के ग्रामीणों में नोकझोंक हो गई। नाराज शिव भक्तों ने हसनपुर अमरोहा मार्ग पर जाम लगा दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रसाशन के लोग मौके पर आ गए।

हसनपुर कोतवाली के गांव चकौरी के शिव भक्तों का जत्था हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर अपने गांव लौट रहा था। सुबह करीब साढ़े सात बजे वह डीजे बजाते हुए धार्मिक गानों की धुन में नाचते गाते हुए बावनखेड़ी से गुजर रहे थे।

डीजे की आवाज कम करने के लिए कहा

आरोप है कि रास्ते के किनारे खड़े दूसरे संप्रदाय के कुछ युवकों ने डीजे की आवाज धीमी कर निकालने को कहा। इतना सुनकर शिव भक्त भड़क गए और नोकझोंक हो गई। एक शिव भक्त ने कांवड़ खंडित होने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस जल खंडित होने की बात से साफ इनकार कर रही है।

पुलिस ने खुलवाया जाम

उधर शिव भक्तों से नोकझोंक के बाद हसनपुर अमरोहा मार्ग जाम करने की सूचना मिलने पर सीओ दीप कुमार पंत, प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप सिंह, आसपास के अन्य थानों के पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शिवभक्त को समझा कर करीब डेढ़ घंटे बाद बमुश्किल जाम खुलवाया। जिसके बाद शिव भक्त अपने गंतव्य को रवाना हो गए।

ये भी पढ़ेंः UP Politics: फूलपुर विधानसभा उपचुनाव में शिवबरन को मायावती ने दी टिकट, मिल्कीपुर से रामगोपाल हैं प्रत्याशी

ये भी पढ़ेंः Raksha Bandhan 2024: आज रक्षाबंधन पर क्या है शुभ मुहुर्त, बरेली के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य ने बताया सटीक समय

प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप सिंह ने बताया कि बस्ती से आराम से निकलने को कहने पर कहासुनी और नोकझोंक हो गई थी। दोनों पक्षों को समझ कर जाम खुलवा दिया गया है। जल खंडित होने की बात निराधार है।