प्रकाशोत्सव पर निकाली प्रभात फेरी
अमरोहा। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शहर में प्रभात फेरी निकाली गई, जिसका जगह जगह पर भव्य स्वागत किया गया।
मंगलवार को श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारे से प्रभात फेरी शुरू हुई, जो शहर के मुख्य मार्गो से होकर गुजरी। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। पुन : गुरुद्वारे पर पहुंचकर प्रभात फेरी समाप्त हुई। यहां आयोजित शबद कीर्तन में बाहर से आये रागी जत्थों ने गुरु महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर गुरु जी के पंच प्यारों को अमृत छकाया गया। शनिवार से शुरू अखंड पाठ का आज समापन हो गया। सायं को गुरुद्वारे को रोशनी से सजाया गया और आतिशबाजी की गई। वहीं कीर्तन में भाग लेने वालों ने जमकर लंगर छका। यहां पर ज्ञानी अरविंदर सिंह, सतनाम सिंह बक्शी, सुरेंद्र सिंह, सुरजीत, मनजीत सिंह, राजेंद्र छाबड़ा, भूपेंद्र, साहिब सिंह, भाग सिंह, नन्हें सिंह, सुरजीत कौर, पिंकी होरा, अमरजीत कौर आदि मौजूद थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर