विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP MLC Election Result 2026: इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन में समाजवादी पार्टी के डॉ. मानसिंह यादव ने दर्ज की जीत

Published: Wed, 28 Oct 2026 03:46 PM (IST)

UP MLC Election Jhansi Results 2026: अंतिम परिणाम के अनुसार डॉ. मानसिंह यादव और अशोक कुमार राठौर के बीच 27,663 मतों का अंतर रहा।

समाजवादी पार्टी  के प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव ने 60,358 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव ने 60,358 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।

HighLights

  1. भाजपा के अशोक कुमार राठौर को 27,663 मतों से दी शिकस्त

  2. समाजवादी पार्टी के डॉ. मानसिंह यादव को मिले 60,358 वोट

जागरण संवाददाता, झांसी : समाजवादी पार्टी ने इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 में अपनी सीट बरकरार रखा है। बुधवार को अंतिम परिणाम घोषित हो गया है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव ने 60,358 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक कुमार राठौर को 27,663 मतों के अंतर से पराजित किया। अशोक कुमार राठौर को 32,695 वोट मिले। अंतिम परिणाम के अनुसार कुल 1,09,482 मतपत्रों की गणना की गई, जिसमें 9,596 मतपत्र अस्वीकृत घोषित किये गये।

निर्वाचन में डॉ. मानसिंह यादव को सर्वाधिक 60,358 मत मिले, जबकि अशोक कुमार राठौर 32,695 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। शिवशंकर पटेल को 3,949 वोट मिले। इसके अलावा मानसिंह यादव को 829, दीपक कुमार द्विवेदी को 609, विष्णु कुमार और सारिका को 309-309, सत्य चन्द्र दुबे को 254 तथा केशव कान्त शर्मा को 251 मत प्राप्त हुए।

अन्य प्रत्याशियों में देवेश कुमार सिंह को 168, राहुल कनकने मोहित गुप्ता को 66, राज कुमार को 52 और शैलेन्द्र कुमार को 37 वोट मिले। परिणाम में मानसिंह यादव नाम से एक अन्य प्रत्याशी को भी 829 मत प्राप्त हुए।

27,663 मतों से मिली जीत

अंतिम परिणाम के अनुसार डॉ. मानसिंह यादव और अशोक कुमार राठौर के बीच 27,663 मतों का अंतर रहा। डॉ. मानसिंह यादव को मिले 60,358 मतों के मुकाबले अशोक कुमार राठौर को 32,695 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार सपा प्रत्याशी ने स्पष्ट बढ़त के साथ निर्वाचन में जीत दर्ज की। कुल 1,09,482 मतपत्रों की गणना में 9,596 मतपत्र अस्वीकृत रहे।

सपा प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव से समर्थकों में उत्साह

झांसी-इलाहाबाद स्नातक खंड चुनाव में सपा प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव की जीत से समर्थकों में उत्साह है। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी। सपा समर्थकों का कहना है कि डॉ. मानसिंह यादव की जीत स्नातक मतदाताओं की आवाज को मजबूती देगी।