Move to Jagran APP

कांग्रेस को लेकर अखिलेश यादव ने कही बड़ी बात, झांसी में भाजपा तथा योगी आदित्यनाथ को घेरा

UP Assembly Election 2022 समाजवादी पार्टी ने भी अब चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भाजपा तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलने के साथ कांग्रेस को भी लेकर बड़ी बात बोल दी है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 06:18 PM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 06:18 PM (IST)
कांग्रेस को लेकर अखिलेश यादव ने कही बड़ी बात, झांसी में भाजपा तथा योगी आदित्यनाथ को घेरा
समाजवादी पार्टी ने भी अब चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है

झांसी, जेएनएन। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 से पहले सूबे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपना दावा पुख्ता होने के साथ ही दूसरों पर भी हमला तेज कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने भी अब चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भाजपा तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलने के साथ कांग्रेस को भी लेकर बड़ी बात बोल दी है।

loksabha election banner

झांसी में अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घेरने की कोशिश की। अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बुंदेलखंड के लिए कुछ नहीं किया। इस पार्टी ने यहां के लोग बहुत परेशान हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों का परिवार ही नहीं है वो लोग किसी के परिवार का दर्द क्या समझेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने अगर अपना वादा पूरा किया होता तो लॉकडाउन में जनता और नौजवानों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। यह तो कह रहे थे कि लैपटॉप, मोबाइल देंगे, लेकिन क्यों देंगे। हमारे बाबा मुख्यमंत्री तो लैपटॉप चलाना ही नहीं जानते, अगर जानते तो उसकी अहमियत को समझते। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के जो आंकडे हैं उनमें कम से कम ये बताना चाहिए कि भारत में महिलाओं और बेटियों पर सबसे ज्यादा अन्याय कहां हैं। वो उत्तर प्रदेश है। फर्जी एनकाउंटर में सबसे ज्यादा नोटिस अगर किसी सरकार को मिले हैं तो वो उत्तर प्रदेश सरकार है। योगी आदित्यनाथ सरकार तो विकास को पीछे कर रही है। इनका विकास नाम बदलना और रंग बदलना है, जहां भी जाते हैं वहां नाम बदल देते हैं। यह अच्छा हुआ कि वो चिरगांव नहीं आए, अगर बाबा मुख्यमंत्री यहां आए होते तो हो सकता है कि यहां का भी नया नाम रख देते।

कांग्रेस को लेकर कह दी बड़ी बात

अखिलेश यादव ने इस बार कांग्रेस को लेकर बड़ी बात कही। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में मुझे कांग्रेस पार्टी का रोल नहीं पता है। हमको तो यह लग रहा है कि उत्तर प्रदेश की जनता उन्हें नकार देगी, हो सकता है सीट को लेकर उनकी गिनती शून्य हो जाए।

बंगाल जैसे परिणाम की उम्मीद कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के लोग

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग बंगाल जैसे परिणाम की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह बंगाल में ममता बनर्जी ने भाजपा को हार का मुंह दिखाया, वैसे ही उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी यह काम करेगी। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले हमीरपुर, जालौन और कालपी होकर विजय रथ यात्रा निकालने का मौका मिला था। अब बुंदेलखंड के सभी जिलों में सपा के कार्यक्रम हो चुके हैं। बुंदेलखंड की जनता ने भाजपा को पूरा समर्थन दिया। लोकसभा और विधानसभा की सभी सीटें जनता ने भाजपा को दी। साढ़े चार साल की डबल इंजन सरकार में बुंदेलखंड की जनता खाली हाथ रह गई। इस सरकार ने बुंदेलखंड को आगे बढ़ाने के लिए कोई ठोस फैसला नहीं लिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.