विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इलाहाबाद-झांसी स्नातक चुनाव: पांचवें राउंड के बाद सपा प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव 7648 वोटों से आगे

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Wed, 28 Oct 2026 07:05 AM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2026 07:10 AM (IST)

सपा प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव ने इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 की मतगणना के पांचवें चक्र के बाद भाजपा के अशोक कुमार राठौर पर 7,648 मतों की बढ़त बना ली है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. डॉ. मानसिंह यादव 7,648 वोटों से आगे।

  2. पांचवें चक्र के बाद सपा प्रत्याशी की बढ़त।

  3. कुल 56,008 मतपत्रों की गणना पूरी।

जागरण संवाददाता, झांसी। इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन-2026 की मतगणना में पांचवें चक्र के बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव ने भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर पर 7,648 मतों की बढ़त बना ली है।

अब तक 56,008 मतपत्रों की गणना हुई है। इसमें डॉ. मानसिंह यादव को 27,157, अशोक कुमार राठौर को 19,509 और शिवशंकर पटेल को 2,734 मत मिले हैं।

मतगणना के पहले चक्र में भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर 984 मतों से आगे थे। दूसरे चक्र में सपा प्रत्याशी ने बढ़त हासिल कर मुकाबले की स्थिति बदल दी। पांचवें चक्र तक डॉ. मानसिंह यादव की बढ़त बढ़कर 7,648 मतों पर पहुंच गई।