विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लल‍ितपुर में चार ग्रामीण सड़कों की बदलेगी सूरत, 24 लाख से होगा कायाकल्प; लोगों को म‍िलेगी राहत

Published: Mon, 02 Mar 2026 02:54 PM (IST)

ललितपुर में लोक निर्माण विभाग 24 लाख रुपये की लागत से चार ग्रामीण सड़कों का नवीनीकरण कर रहा है। यह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. चार ग्रामीण सड़कों का 24 लाख रुपये में नवीनीकरण शुरू।

  2. ग्रामीणों को सुगम आवागमन, धूल-जलभराव से मिलेगी राहत।

  3. किसानों को उपज मंडी तक ले जाने में होगी आसानी।

ललितपुर ब्यूरो। जनपद के ग्रामीण अंचलों में सुगम यातायात और मजबूत बुनियादी ढांचे के लिए लोक निर्माण विभाग ने कमर कस ली है। लम्बे समय से जर्जर और खस्ताहाल स्थिति से जूझ रहे चार प्रमुख ग्रामीण मार्गों के दिन अब बहुरने वाले हैं।

विभाग ने 24 लाख रुपये की कुल लागत से इन सड़कों के नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे न केवल राहगीरों का सफर आसान होगा, बल्कि ये गाँव सीधे तौर पर विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे।

जनपद की कई ग्रामीण सड़कें जर्जर हालत में है। इन पर चलना खतरे से खाली नहीं है। ग्रामीण इन सड़कों के सुधार की माँग काफी समय से उठा रहे थे। विभाग ने हाल में चार ग्रामीण सम्पर्क मार्गाें के नवीनीकरण की पहल की है। इन सड़कों के बन जाने से वर्तमान में जर्जर स्थिति के कारण उड़ने वाली धूल और बारिश में होने वाले जलभराव से ग्रामीणों को निजात मिलेगी।

इसके साथ ही ग्रामीण कम समय में जिला अस्पताल और नजदीकी अनाज मंडियों तक पहुंच सकेंगे। मुख्य मार्गों से बेहतर कनेक्टिविटी होने के कारण किसान अपनी उपज को आसानी से बड़े बाजारों तक ले जा सकेंगे, जिससे उनके आर्थिक स्तर में सुधार आएगा। सड़क सुधरने से वाहनों के रखरखाव का खर्च कम होगा और आवागमन में लगने वाले समय की भी बचत होगी।

इन सड़कों का होगा नवीनीकरण

मार्ग का नाम - अनुमानित लागत
कुईयन संपर्क मार्ग - 6.45 लाख रुपये
कंधारीकलाँ संपर्क मार्ग - 6.40 लाख रुपये
करोई संपर्क मार्ग - 6.00 लाख रुपये
टीला संपर्क मार्ग - 5.15 लाख रुपये

मानसून से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य

ललितपुर : क्षेत्रीय जनता की सुविधा को देखते हुए सभी कार्यों को पूर्ण करने की अवधि मात्र 02 माह निर्धारित की गई है। विभाग ने दावा किया है कि मानसून की पहली बारिश से पहले इन ग्रामीण मार्गों का नवीनीकरण कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाए, ताकि बरसात के मौसम में ग्रामीणों को आवागमन में कोई बाधा न आए।

 

बेहतर सड़कें किसी भी क्षेत्र की उन्नति की जीवनरेखा होती हैं। इन सड़कों के निर्माण से गाँवों की मुख्य मार्गों से दूरी कम होगी और विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।- राजेश कुमार, अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड, लोनिवि, ललितपुर।