झांसी में पुलिस मुठभेड़ में पत्नी का हत्यारा और दो लुटेरे गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
पुलिस ने झांसी में मुठभेड़ के दौरान पत्नी के हत्यारे पति यश ठाकुर और दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

पुलिस मुठभेड़ में बदमाशों को पैर में लगी गोली।
HighLights
झांसी पुलिस ने मुठभेड़ में हत्यारे पति को दबोचा।
दो लुटेरे भी पुलिस कार्रवाई में गिरफ्तार, एक घायल।
गोली लगने से घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया।
जागरण संवाददाता, झांसी। बीती रात पुलिस टीमों ने मुठभेड़ के दौरान अलग-अलग पत्नी की हत्या करने वाले हत्यारोपी पति व लूटपाट करने वाले 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गोली लगने से दो आरोपी घायल हो गये, जिनको उपचार के लिये मेडिकल कॉलिज में भर्ती कराया गया है।
30 अगस्त की रात आवास विकास स्थित फौजी चौराहा के पास रहने वालीं सुधा की ग्वालियर में रहने वाले पति यश ठाकुर ने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था।
पुलिस टीमें उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थीं। बीती रात पहूज डैम रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी यश को पकड़ने का प्रयास किया। इसी बीच आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी गोली में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
वहीं, 24 सितम्बर को महाराजगंज जिले के थाना निचलौल स्थित मेघौली खुर्द निवासी हेमन्त के साथ रेलवे स्टेशन के पास लूट की घटना को दो बदमाश अंजाम देकर भाग निकले थे।
पुलिस ने तत्परता दिखाकर रेलवे इंस्टिट्यूट के पास घेर लिया। स्कूटि सवार दोनों बदमाशों ने गोली चला दी। पुलिस की गोली चलने से थाना कोतवाली के मोहल्ला अलीगोल खिड़की निवासी सुल्तान घायल हो गया। जबकि, भागते समय पुलिस टीम ने प्रेमनगर के पुलिया नं. 9 निवासी अन्नू उर्फ सलीम को पकड़ लिया।
