विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लिव-इन गर्लफ्रेंड के सामने पेड़ से लटका प्रेमी, फंदा टूटने पर नीचे गिरा...गले की हड्डी टूटने से मौत

Published: Thu, 23 Jul 2026 10:16 AM (IST)

झांसी में लिव-इन रिलेशन में रह रहे एक मजदूर ने शराब के नशे में विवाद के बाद अपनी प्रेमिका के सामने पेड़ पर फांसी लगा ली।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, झांसी। लिव-इन रिलेशन में रह रहे एक मजदूर ने शराब के नशे में हुए विवाद के बाद प्रेमिका के सामने पेड़ पर फांसी लगा ली। हैरत की बात यह रही कि फंदा टूटने से वह नीचे पत्थरों पर गिर गया, लेकिन गले की हड्डी टूट जाने से उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के निवाड़ी के जेरौन निवासी 40 वर्षीय लखन के रूप में हुई है। वह पिछले तीन वर्षों से लक्ष्मी के साथ रह रहा था। महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब 20 वर्ष पहले कैलाश से हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं।

पति से विवाद और मारपीट से परेशान होकर वह अलग हो गई थी और तब से लखन के साथ रहने लगी। दोनों ग्वालियर और मुंबई में मजदूरी करते थे। करीब 15 दिन पहले वे झांसी आकर रहने लगे और मजदूरी कर जीवनयापन कर रहे थे।

लक्ष्मी ने लखन को समझाने का किया प्रयास

बुधवार सुबह लखन घर से निकला और शराब के नशे में लौटा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो मारपीट तक पहुंच गई। इसके बाद लखन घर से निकल गया। जब वह उसे तलाशने निकली तो मंदिर परिसर में लखन पेड़ पर चढ़कर गमछे का फंदा बना रहा था।

लक्ष्मी ने लखन को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने फंदा डालकर पेड़ से छलांग लगा दी। झटका लगते ही गमछा टूट गया और वह नीचे पत्थरों पर जा गिरा और मौत हो गई। थाना प्रभारी बलिराज शाही ने बताया कि मृतक के परिवार से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- दहेज हत्या मामले में पति को 10 साल की जेल, शादी के 3 महीने बाद ही विवाहिता ने की थी आत्महत्या