छात्राओं को बताये सूर्य नमस्कार के लाभ
राजकीय महिला महाविद्यालय मे सत्यार्थ प्रकाश प्रचार समिति के तत्वावधान मे छात्राओ के लिए चार दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर व व्यक्तित्व निर्माण संस्कारशाला का आयोजन किया गया था
झाँसी : राजकीय महिला महाविद्यालय मे सत्यार्थ प्रकाश प्रचार समिति के तत्वावधान मे छात्राओ के लिए चार दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर व व्यक्तित्व निर्माण संस्कारशाला का आयोजन किया गया था, जिसका समापन आज हो गया। समापन के दौरान योग उपदेशक वैद्य आदित्य प्रकाश आर्य ने कहा कि शिक्षण एक सर्वश्रेष्ठ एवं पुनीत कार्य है। इसको ग्रन्थ मे ब्रह्मायज्ञ की संज्ञा दी गई है। इसको केवल प्रोफेशन के रुप मे ना मानकर अपितु एक मिशन के रुप मे स्वीकार किया जाना चाहिए। योग शिक्षक मनमोहन कटारे ने योगासनो का छात्राओ को प्रशिक्षण दिया व सूर्य नमस्कार से होने वाले लाभ भी बताये। आर्य समाज के महामन्त्री अशोक सूरी ने जीवन मे प्रार्थना के महत्व को समझाया और सुख शान्ति के लिए इसको आवश्यक बताया। संचालन कॉलिज की प्रॉक्टर डॉ. शीराज खान ने किया। योग कक्षा मे छात्राओ को अनुलोम-विलोम, कपाल भांति, भ्रामरी के साथ शरीर को स्वस्थ्य व पुष्ट रखने के लिए सूक्ष्म व्यायाम भी सिखाये गये। प्राचार्य राकेश कुमार गुप्ता ने बच्चो को योग का महत्व समझाते हुए अपने जीवनशैली मे सदा के लिए संतुलित करने की राय दी। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. बालबहादुर त्रिपाठी, डॉ. अनुभा श्रीवास्तव, डॉ. श्याम सुन्दर कुशवाहा, डॉ. अंजूलता, डॉ. संजीव मिश्रा, डॉ. ज्योति सिंह गौतम, डॉ. रामआसरे आदि उपस्थित रहे।
भेल टाउनशिप को स्वच्छ बनाने का संकल्प
झाँसी : बीएचईएल की आवासपुरी मे भेल महिला कल्याण समिति द्वारा स्वच्छ भारत-स्वस्थ्य भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति की सदस्याओ द्वारा भेल को स्वच्छ एवं हरित बनाए जाने का संकल्प लिया गया। समिति की अध्यक्षा उमेश रानी दीक्षित ने सभी को इस संकल्प की शपथ दिलाई। संचालन रजनी व प्रियंका ने किया। कार्यक्रम मे वैशाली, सोनाली, रितु, सुनीता, पल्लवी, राशि व प्रीति आदि उपस्थित रही।
़गरीब महिलाओ और बच्चो को बाँटे वस्त्र
झाँसी : आसरा समाजिक संस्था के तत्वावधान मे नगर के एक विद्यालय मे ़गरीब महिलाओ एवं बच्चो को गर्म वस्त्रो का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि पूजा शर्मा रही। अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार कैलाश चन्द जैन ने की। इस मौके पर मुहम्मद फारूख, सीमा कपूर, नीरू अग्रवाल, स्वाति गुप्ता, नेहा साहू, दीक्षा आर्य, रजनी यादव, गौरव, बलवन्त पटेल, राजू, जिया, आसमां खान, संगीता साहू, राजेश चौरसिया आदि उपस्थित रहे। संचालन बण्टी शर्मा व आभार प्रदर्शन खालिद खान ने किया।
अभिनन्दन मोदी बने अध्यक्ष
झाँसी : झाँसी ग्रेटर जेसी़ज द्वारा 14 वां अधिष्ठापन समारोह व चार्टर नाइट का आयोजन नगर के एक होटल मे किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा रहे। विशिष्ट अतिथि अधिष्ठापन अधिकारी रेखा राठौर रही। कार्यक्रम के दौरान अधिष्ठापन अधिकारी रेखा राठौर ने वर्ष 2018 के अध्यक्ष अभिनन्दन मोदी को अध्यक्ष एवं रश्मि श्रीवास्तव को विंग चेयरपर्सन की शपथ दिलाई। चार्टर अध्यक्ष विजय अग्रवाल द्वारा वर्ष 2018 के सचिव राकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, विंग डायरेक्टर सीमा अग्रवाल, विंग सचिव ममता गर्ग, जेजे विंग अध्यक्ष सतप्रीत कौर व जेजे विंग सचिव अमरदीप सलूजा को शपथ ग्रहण कराई। संचालन अलका अग्रवाल व आभार प्रदर्शन राकेश अग्रवाल ने किया।
बच्चो ने की अपील- न फैलाये गन्दगी
झाँसी : ़िजला जनकल्याण महासमिति के तत्वावधान मे सीपरी बा़जार यलो चर्च के विद्यालय के विद्यार्थियो ने स्वच्छता जन जागरूकता अभियान चलाकर महानगरवासियो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इन बच्चो ने आमजन से अपने आसपास गन्दगी न फैलाने और दूसरो से ऐसा न करने की अपील की। छात्रो ने अभियान की शुरुआत अपनी कक्षा मे सफाई करके की। इस मौके पर सत्येन्द्र कुमार तिवारी, संजय परमार, विक्की परमार, संजू राजा, वीरेन्द्र शर्मा, पंकज सिंह, धीरेन्द्र आदि उपस्थित रहे।
बच्चो को भोजन कराया
झाँसी : सनशाइन क्लब द्वारा अशोक सिंघल की अध्यक्षता व महेन्द्र अग्रवाल के सानिध्य मे क्लब के पदाधिकारी मदर टेरेसा आश्रम पहुँचे। यहाँ पदाधिकारियो ने बच्चो के बीच जाकर उनका हाल-चाल लेते हुए भोजन उपलब्ध कराया। इस मौके पर दीपा यादव, वन्दना भटनागर, अशोक अग्रवाल, लखनलाल, अशोक, संजय यादव, विजय सेठ, नीरज भटनागर, वीरेन्द्र डालमिया, नवीन, संजीव गर्ग आदि उपस्थित रहे। संचालन विजय गुप्ता व आभार प्रदर्शन आशीष सोनी ने किया।