कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ होगाः राहुल
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ करेंगे।
झांसी (जेएनएन)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से किया कोई चुनावी वादा पूरा नहीं किया। उन्हेंने ने देश के 15 सबसे अमीर लोगों के कर्ज माफ कर दिया है। वह गरीबों और किसानों का कर्ज क्यों नही माफ करते हैं।
किसान यात्राः हर दिल को छूने की कोशिश में राहुल का हाथ
झांसी के मऊरानीपुर और बंगरा में राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव के दौरान मोदी ने अलग-अलग लोगों से अलग-अलग वादे किए थे। किसी को नौकरी, किसी को रोजगार, किसी 15 लाख देने का वादा किया था लेकिन किसानों के लिए उन्होंने अब तक कुछ नहीं किया। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा का आज 10वां दिन है। राहुल आज अपनी यात्रा के तहत महोबा होते हुए आज शाम झांसी पहुंचे। झांसी के मऊरानीपुर और बांगरा में लोगों से मुलाकात की।
सपा की अंतर्कलह पर राहुल का निशाना, साइकिल के पुर्जे-पुर्जे खोले