विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jhansi News: झांसी में बारिश का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से 4 महिलाओं समेत 5 की मौत, कई झुलसे

By Umesh TiwariEdited By:
Published: Mon, 10 Oct 2022 09:05 PM (IST)

Lightning Strike In Jhansi मानसून की विदाई के बाद भी बरस रहीं घटाएं सोमवार को झांसी के लिए कहर बन ...और पढ़ें

Lightning Strike In Jhansi: झांसी में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है।
Lightning Strike In Jhansi: झांसी में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है।

UP News: झांसी, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने (Lightning Strike In Jhansi) से पांच लोगों की मौत हो गई है। इनमें चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के वक्त सभी खेत में मूंगफली उखाड़ रहे थे। झांसी डीएम ने लोगों से अपील की है कि सभी सभी लोग अपने-अपने घरों में रहें।

मानसून की विदाई के बाद भी बरस रहीं घटाएं सोमवार को झांसी के लिए कहर बन गईं। तेज गरज के साथ यहां कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गम्भीर रूप से झुलस गए, जिनका उपचार चल रहा है। मऊरानीपुर के अलग-अलग गांव के पांच लोगों की जान चली गई। भारी बारिश से कई गरीबों के आशियाने ढह गये। खेत जलमग्न हो गये, जिससे किसानों की फसल खराब हो गयी। इस दौरान करोड़ों की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।

तेज गर्जना के साथ गिरी बिजली

मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। यह अनुमान सच साबित हुआ और मौसम का परिवर्तन कहर बनकर टूटा। सोमवार की दोपहर बाद जब मौसम ने करवट बदली तो बूंदा-बांदी के बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गयी। तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी। झांसी के मऊरानीपुर, बंगरा और रक्सा में खेतों पर आकाशीय बिजली गिरने से वहां काम कर रहे 7 किसान इसकी चपेट में आकर झुलस गये। आसपास के लोग झुलसी अवस्था में किसानों को लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने किसानों को मृत घोषित कर दिया।

इन लोगों की हुई मौत

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मऊरानीपुर के इटायल निवासी पिंकी देवी (25), क्रांति (22), निकिता (16), ग्राम वनपुरा निवासी चरन सिंह कुशवाहा (35), भदरवारा निवासी गुंजन (36), कटेरा के लारौन निवासी कालीचरण कुशवाहा उर्फ कल्ले (55), रक्सा के लखनपुर गांव निवासी गोविन्द सिंह राजपूत, की मौत हुई है।

पीड़ित परिवारों को सहायता

झांसी के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि मऊरानीपुर के अलावा कुछ अन्य गांवों में आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि कुछ लोग झुलस गए हैं। इन सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। जिन किसानों की मृत्यु होने की पुष्टि हुई है, उनके परिजनों को योजना के तहत चार लाख रुपये की राशि देने का प्राविधान है।