Move to Jagran APP

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने झांसी के दुर्ग से नारी शक्ति को दिया सियासी संदेश

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिलाओं पर दांव लगा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को दुर्ग की प्राचीर से नारी शक्ति को बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। उन्होंने झांसी में वीरांगना झलकारी बाई और रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Fri, 29 Oct 2021 11:41 PM (IST)Updated: Fri, 29 Oct 2021 11:41 PM (IST)
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने झांसी के दुर्ग से नारी शक्ति को दिया सियासी संदेश
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने झांसी में रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

झांसी [जागरण संवाददाता]। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिलाओं पर दांव लगा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को दुर्ग की प्राचीर से नारी शक्ति को बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। दो दिन पहले नारी संवाद में शामिल होने यहां आने की तैयारी में जुटीं प्रियंका को तब प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। शुक्रवार को ललितपुर से वापसी के दौरान वह अचानक झांसी रुक गईं। वीरांगना झलकारी बाई और रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। दुर्ग पहुंचकर रानी के मुख्य तोपची गुलाम गौस खां, खुदा बख्श और मोती बाई की मजार पर फूल चढ़ाने के साथ उस स्थान पर पहुंचीं जहां से रानी ने घोड़े सहित कूदकर सर्वोच्च बलिदान दिया था।

loksabha election banner

यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यहीं पर झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने वह महिला रेजीमेंट बनाई थी, जिसने अंग्रेजों के छक्के छुड़ाए थे। महिलाओं में असीम संभावनाएं हैं। महिला शक्ति को उसकी ताकत याद दिलाने के साथ प्रियंका ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस सरकार में किसानों की हालत दयनीय हो गई है, मगर सरकार के कुछ उद्योगपति मित्रों की आय काफी बढ़ रही है। उन्होंने लखीमपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि देश ने देखा किस तरह से मंत्री के पुत्र ने किसानों पर गाड़ी चढ़ाई। इसके बाद वह दतिया के लिए रवाना हो गईं। इस दौरान पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य, प्रदेश सचिव राहुल रिछारिया, पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी आदि मौजूद रहे।

महिला राजनीति को धार देने का प्रयास : आधे घंटे के कार्यक्रम को कांग्रेस भले ही सामान्य बता रही है, लेकिन सियासी हलकों में इसके बड़े मायने निकाले जा रहे हैं। खाद किल्लत के कारण दम तोड़ने वाले किसानों के परिवार से मिलकर ललितपुर से लौटते हुए अचानक झांसी पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा का यह कदम राजनीतिक हलकों में नारी शक्ति की प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई के बहाने आधी आबादी से भावनात्मक रिश्ता जोड़ने की बड़ी कोशिश माना जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.