Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्‍मेलन: बीजेपी सांसद अनुराग शर्मा ने भारत के 125 प्रतिनिधियों का किया प्रतिनिधित्व

    By Jagran NewsEdited By: Nitesh Srivastava
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 12:48 PM (IST)

    अफ्रीका के घाना में 30 सितम्बर से 6 अक्टूबर तक आयोजित 66वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मलेन में सीपीए संसद देशों के समक्ष सरकार का पक्ष रखकर और देश के हितों को आगे बढ़ाया। सांसद शर्मा की इस उपलब्धि से भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि 66वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में विभिन्न देशों से आए हुए सांसदों से बहुत कुछ सीखने को मिला।

    Hero Image
    सांसद अनुराग शर्मा ने किया अफ्रीका में आयोजित 66वें राष्ट्रमंडल संघीय संघ सम्मेलन में भारत के प्रतिनिधियों का प्रतिनिधित्व

     जागरण संवाददाता,  झांसी। ललितपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग शर्मा ने एक बार फिर क्षेत्र को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। सीपीए के 66वां सम्मेलन अफ्रीका में आयोजित हो रहा है। शर्मा 3 साल की अवधि के लिए कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे यह मुकाम भारत को 17 साल बाद हासिल हुआ था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अफ्रीका के घाना में 30 सितम्बर से 6 अक्टूबर तक आयोजित 66वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मलेन में सीपीए संसद देशों के समक्ष सरकार का पक्ष रखकर और देश के हितों को आगे बढ़ाया। सांसद शर्मा की इस उपलब्धि से भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को मजबूती मिलेगी।

    सांसद अनुराग शर्मा ने बताया कि 66वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन,(सीपीए) विभिन्न देशों से आए हुए सांसदों से बहुत कुछ सीखने को मिला । जैसे- विभिन्न देशों में अलग-अलग स्कीमों को कैसे बढ़ावा दिया जाता, कांस्टीट्यूएंसी के मैनेजमेंट को ऊपर रख लोकतंत्र को आगे कैसे मजबूत किया जाए। उन्हें इतना बड़ा अवसर प्रदान किए जाने के लिए उन्होंने भारत के लोकप्रिय माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का धन्यवाद दिया।

    शर्मा 66वें राष्ट्रमंडल संघीय संघ सम्मेलन में भारत के 125 प्रतिनिधियों का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने सभी प्रमुख विषयों पर अनेक देशों से आये प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे एवं इसके साथ-साथ सांसद अनुराग शर्मा 2070 तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य के लिए प्रतिबंध भारत सरकार के विषय में भी सभी को संबोधित करेंगे।

    सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि जब उनकी मुलाकात सीनेटरों, संसद सदस्यों और राष्ट्रीय विधानसभाओं के अध्यक्षों जैसे निर्वाचित जन प्रतिनिधियों से हुए तो उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की जननी भारत से बहुत कुछ सीखा जा सकता है।

    बता दें कि पिछले वर्ष 2022 में हैलिफैक्स कनाडा में 65वें सीपीए सम्मलेन में भारत देश से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के नेतृत्व में 100 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल शामिल हुआ था। जिसमें लोक सभा स्पीकर ओम बिरला, भारत की विभिन्न विधानसभा/ विधान परिषद के स्पीकर, चार लोकसभा सांसद एवं एक राज्यसभा सांसद शामिल हुए थे।

    इस दौरान सांसद अनुराग शर्मा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए झांसी ललितपुर के सांसद अनुराग शर्मा के सीपीए का कोषाध्यक्ष चुने जाने पर न सिर्फ संसदीय क्षेत्र और उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ा था बल्कि देश का भी गौरव बढ़ा था, लेकिन अब इस बार 2023 में अफ्रीका में आयोजित हो रहे सीपीए सम्मलेन में सांसद अनुराग शर्मा का सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व करना पूरे क्षेत्र के लिए अपने आप में एक गर्व का विषय है।

    अनुराग शर्मा बुन्देलखण्ड का ह्रदय कहे जाने वाले क्षेत्र झांसी लोकसभा से सांसद हैं। उन्होंने समय-समय पर अपनी उपलब्धियों से झांसी लोकसभा क्षेत्र को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमेशा गौरवान्वित कराया है। वह लोकसभा के पहले ऐसे सांसद है जो पहली बार निर्वाचित होने के बाद भी भारत सरकार की विभिन्न महत्वपूर्ण समिति के सदस्य बनाये गए हैं।

    इन समितियों के सदस्य 

    अनुराग शर्मा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण एवं वन मंत्रालय भारत सरकार तथा स्वास्थ और परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के स्थायी सदस्य एवं ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय की भारत सरकार की परामर्शदात्री समिति के सदस्य, भाजपा लोकसभा के उप-सचेतक, विशेष आमंत्रित सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी भाजपा,लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश समिति सदस्य हैं। 

    बता दें कि सांसद अनुराग शर्मा आयुष एक्सल के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयुर्वेद को बढ़ावा देने और भारत में उद्योग में सभी हितधारकों की मदद करने पर हमेशा ध्यान केंद्रित किया गया। वह हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में नोएडा पैटर्न पर आधारित बुन्देलखण्ड औद्योगिक विकास प्राधिकरण को झांसी में लाने में बेहद सफल रहे हैं।

    गौरतलब है कि झांसी ललितपुर के सांसद अनुराग शर्मा ने अपनी मैनेजमेंट की पढाई हार्वर्ड बिजनेस स्कूल, बोस्टन से की और उसके बाद उन्होंने उद्योगपति के रूप में श्री बैद्यनाथ आयुर्वेदिक भवन में कार्यकारी निदेशक के रूप में कमान संभाली।

    comedy show banner