0 मण्डल में सबसे अधिक दुर्घटनाएं झाँसी जनपद में हुई
0 मानवीय भूल सबसे बड़ा कारण, फिर रोड एंजिनियरिग
झाँसी : वाहनों को रफ्तार देने के लिए बनाए गए हाइ-वे यदि सुविधा बढ़ा रहे हैं तो यह जानलेवा भी बन गए हैं। झाँसी के पास से निकले हाइ-वे व राजमार्ग की बात करें तो पिछले 365 दिन में यह सड़कें 518 लोगों की ़िजन्दगी लील चुकी हैं। कई लोग घायल होकर ़िजन्दगी भर का दर्द सहने को मजबूर हैं।
वह दिन लद गए, जब एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए सँकरी और ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर मुश्किलभरा स़फर करना पड़ता था। आधुनिकता ने ़िजन्दगी को रफ्तार दे दी है। लोग पलक झपकते ही वह सब-कुछ पा लेना चाहते हैं, जिसके लिए पहले लम्बा इन्त़जार करना पड़ता था। भागमभाग की इस अन्धाधुन्ध प्रतिस्पर्धा ने सड़कों को भी अब हाइ-वे का रूप दे दिया है तो वहीं महानगर की मुख्य सड़कें भी चौड़ी हो गयी हैं। इससे लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिली और रफ्तार भी बढ़ गई है, लेकिन यह हाइ-वे लापरवाही की अनुमति नहीं देते। यहाँ जरा-सी चूक जानलेवा साबित हो रही है। पिछले साल के आँकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। वर्ष 2021-22 में मण्डल के तीनों ़िजलों में 939 सड़क दुर्घटनाएं हैं, जिसमें 518 की मृत्यु हो गयी और 789 घायल हो गए।
आधे ब्लैक स्पॉट सुधरे
अधिक दुर्घटना वाले स्थानों को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है। इसमें झाँसी का एनएच-25 व सिटि एरिया शामिल है तो जालौन का एनएच-27 व एसएच-91 और ललितपुर का एनएच-44 भी शामिल है। झाँसी में एक ब्लैक स्पॉट चिह्नित किया गया था जिसको सुधार लिया गया। जालौन में 5 चिह्नित थे, एक भी नहीं सुधरा। ललितपुर के 5 स्थान चिह्नित किए गए थे, सभी में सुधार कर दिया गया है।
दुर्घटना के मुख्य कारण
दुर्घटना के कारण पर यदि आप ऩजर डालेंगे तो सबसे अधिक मानवीय भूल से 611 वाहन भिड़े। इसमें झाँसी में 474, जालौन में 89 व ललितपुर में 48 दुर्घटनाएं हुयीं। रोड एंजिनियरिग की वजह से 46 ऐक्सिडेण्ट हुए। इसमें झाँसी में 4, जालौन में 3 व ललितपुर में 39 तथा तकनीकी खराबी से 10 दुर्घटनाएं हुयी। इसमें झाँसी में 3, जालौन में 1 और ललितपुर में 6 शामिल हैं।
सड़क दुर्घटना का आँकड़ा
जनपद : दुर्घटना की संख्या : मृतक : घायल
झाँसी : 481 : 260 : 376
जालौन : 318 : 167 : 260
ललितपुर : 140 : 91 : 153
ऐसा नहीं करें
0 सड़क पर तय स्पीड के अनुसार ही वाहन चलाएं।
0 शराब पीकर या अन्य नशा कर वाहन नहीं चलाएं।
0 कार चलाते समय सीट बेल्ट तो बाइक चलाते समय हेल्मिट का अवश्य उपयोग करें।
0 यातायात नियमों का पालन अवश्य करें।
25 इरशाद-1
समय : 7.05 बजे
a