Move to Jagran APP

पिंक टॉयलेट : पुराने का उपयोग नहीं हो रहा, नए बनाने की तैयारी

फोटो : 25 बीकेएस 1 ::: 0 ओपन जिम के पास बनाए जाएंगे पिंक टॉयलेट झाँसी : महिलाओं की सुविधा के ल

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 May 2022 01:00 AM (IST)Updated: Thu, 26 May 2022 01:00 AM (IST)
पिंक टॉयलेट : पुराने का उपयोग नहीं हो रहा, नए बनाने की तैयारी
पिंक टॉयलेट : पुराने का उपयोग नहीं हो रहा, नए बनाने की तैयारी

फोटो : 25 बीकेएस 1

loksabha election banner

:::

0 ओपन जिम के पास बनाए जाएंगे पिंक टॉयलेट

झाँसी : महिलाओं की सुविधा के लिए नगर निगम द्वारा लाखों रुपए खर्च कर बनाए गए पिंक टॉयलेट अब नगर निगम पर बोझ बन गए हैं। महिलाएं इनका उपयोग कर नहीं रही हैं, जबकि पिंक टॉयलेट के साथ ही अन्य शौचालयों की देखरेख पर हर वर्ष लगभग 80 लाख रुपए खर्च आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि इसके बावजूद नगर निगम ने 10 पिंक टॉयलेट और बनाने का निर्णय लिया है।

महानगर के प्रमुख बा़जारों व स्थानों पर महिलाओं की सुविधा के लिए नगर निगम द्वारा पिंक टॉयलेट का निर्माण कराया है। 2 साल तक इनका संचालन निर्माण एजेन्सी को किया जाना था, जिनका सेवाकाल समाप्त हो गया है। अब यह टॉयलेट नगर निगम की देखरेख में हैं, जिन पर हर वर्ष लगभग 80 लाख रुपए का खर्च आ रहा है। अधिकांश टॉयलेट का महिलाएं उपयोग नहीं कर रही हैं। इसके बावजूद नगर निगम 10 पिंक टॉयलेट और बनाने जा रहा है। यह टॉयलेट ओपन जिम के पास बनाए जाएंगे। इन पर विभाग 23 लाख रुपये से अधिक धनराशि खर्च करेगा। महानगर में अभी 45 स्थानों पर नगर निगम द्वारा ओपन जिम बनाए गए हैं, इनमें से 10 ऐसे स्थानों का चयन किया जा रहा है, जहाँ महिलाओं की संख्या अधिक रहती है।

फाइल : राजेश शर्मा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.