Move to Jagran APP

योजना आपके लिए

ऐसे बनवाएं जन्म व मृत्यु प्रमाण-पत्र जन्म और मृत्यु दोनों के ही प्रमाण-पत्र आवश्यक दस्तावे़ज होते

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 08:33 PM (IST)Updated: Fri, 22 Oct 2021 08:33 PM (IST)
योजना आपके लिए
योजना आपके लिए

ऐसे बनवाएं जन्म व मृत्यु प्रमाण-पत्र

loksabha election banner

जन्म और मृत्यु दोनों के ही प्रमाण-पत्र आवश्यक दस्तावे़ज होते हैं। जन्म प्रमाण-पत्र के आधार पर ही स्कूल में प्रवेश मिलता है। मृत्यु प्रमाण-पत्र चल-अचल सम्पत्ति अदि में आवश्यक होता है। दोनों ही प्रमाण-पत्र नगर निगम के रजिस्ट्रार द्वारा जारी किए जाते हैं।

जन्म प्रमाण-पत्र

जन्म प्रमाण-पत्र जारी कराने के लिए नगर निगम द्वारा एक आवेदन-पत्र दिया जाता है। साथ ही एक शपथ-पत्र का फॉर्म दिया जाता है। इसमें माता-पिता के नाम के साथ ही उनकी शैक्षणिक योग्यता, उम्र, पता के साथ ही जन्म स्थान आदि विवरण दर्ज करना होता है। जन्म के एक वर्ष के अन्दर आवेदन करने पर माता-पिता के आधार कार्ड के साथ ही अस्पताल के डिस्चार्ज कार्ड की प्रति संलग्न करनी होती है। इसके बाद इसकी जाँच होती है और जाँचकर्ता आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ गवाही के तौर पर उनके हस्ताक्षर कराके अपनी रिपोर्ट लगा देते हैं। यदि बच्चे के जन्म को एक साल से अधिक का समय हो गया है तो इसके लिए नगर मैजिस्ट्रेट से अनुमति लेना आवश्यक होता है। बच्चे का जन्म अगर घर पर होता है तो इसके लिए सम्बन्धित दाई या एनएनएम का नाम और उनका मोबाइल फोन नम्बर अंकित करना आवश्यक होता है।

मृत्यु प्रमाण-पत्र

मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन-पत्र के साथ मृतक का आधार कार्ड की छाया प्रति, मुक्तिधाम या कब्रिस्तान की रसीद के साथ ही आवेदन करने वाले का आधार कार्ड की छाया प्रति संलग्न करना होती है। इसके लिए ़जरूरी होता है कि आवेदक मृतक के परिवार का सदस्य हो। मृत्यु हुए अगर एक साल से अधिक का समय हो जाता है तो इसके लिए नगर मैजिस्ट्रेट से अनुमति लेना अनिवार्य होती है।

स्थल है महत्वपूर्ण

जन्म हो या फिर मृत्यु - दोनों के प्रमाण-पत्र जारी करने के लिए स्थल का उल्लेख बहुत आवश्यक है। यदि नगर निगम सीमा के अन्दर जन्म या फिर मृत्यु हुयी है तो नगर निगम के रजिस्ट्रार द्वारा प्रमाण-पत्र जारी किया जाता है। अन्य था कि स्थिति में सम्बन्धित क्षेत्र के रजिस्ट्रार द्वारा जारी किया जाता है।

जाँचकर्ताओं के मोबाइल नम्बर

जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्रों की जाँच के लिए नगर निगम ने जाँचकर्ता बनाए हैं।

मनोज पेण्टर- 6388170095

सतपाल- 9076856993

शरद राय- 9450958564

सुरेन्द्र महर्षि- 8115747615

अजय- 7355950765

मनोज राय- 9559222041

शिवकुमार- 9889533651

गोविन्द- 9839226817

वेद प्रकाश- 9956356432

रंजीत पवार- 9452378226


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.